सलमान खान होस्टिड शो 'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा के पहुंच गए हैं। बता दें कि पारस का ये पहला रियलिटी टीवी शो नहीं है। इससे पहले पारस स्प्लिट्सविला के सीजन पांच में नजर आ चुके हैं। पारस न सिर्फ शो में नजर आए थे बल्कि उन्होंने इस सीजन को जीता भी था।
BIGG BOSS 13: 'संस्कारी प्लेय ब्वॉय' की शो में एंट्री,जानें कौन है पारस छाबड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस स्प्लिट्सविला सीजन पांच को जीत चुके हैं लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान टीवी शो 'बढ़ो बहू' से मिली। इसके बाद पारस 'विघ्नहर्ता गणेश' में भी नजर आए थे। सोनी टीवी के शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में पारस छाबड़ा रावण के किरदार में थे। इसके साथ ही पारस की एक्टिंग लिस्ट में टीवी शो द सीरियल, करण संगिनी और फिल्म हमारी अधूरी कहानी भी शामिल है।
पारस छाबड़ा अपने करियर के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनस्क्रीन एंट्री के बाद पारस छाबड़ा ने सीरियल 'सपना बाबूल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान को डेट किया। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया।
सारा के साथ ब्रेकअप करने के बाद पारस ने टीवी शो 'नागिन' फेम पवित्रा पुनिया को डेट किया। लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया। फिलहाल पारस आकांशा पुरी को डेट कर रहे हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर आकांक्षा के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। बता दें कि आकांक्षा ने पारस के नाम का टैटू भी अपनी कलाई पर बनवाया है।
पारस छाबड़ा शिवशंकर के भक्त हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पारस के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- मैं बुरा नहीं हूं, लेकिन मैं बनाया ही ऐसा गया हूं। जय शिव शंकर शम्भू' वहीं उनके अकाउंट की बात करें तो उनके करीब 1029 पोस्ट और 313 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं वो खुद 111 लोगों को फॉलो करते हैं।
पढ़ें: सलमान के गुस्से का शिकार हुए 'बिग बॉस' के ये 8 कंटेस्टेंट, 2 को निकलवा दिया था घर से बाहर