बिग बॉस 13 के लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। शो से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों में शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर, घर के फोटोज और वीडियोज तक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बार का बिग बॉस काफी रोमांच से भरा होने वाला है। दरअसल शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आरती सिंह के आने की खबरें तेजी पकड़ रही हैं। ऐसे में आपको बताते हैं इन तीनों का अंदरूनी कनेक्शन...
2 of 5
rashami desai
- फोटो : self
इस बार शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ही रश्मि देसाई और आरती सिंह के आने की की खबरें हैं। अगर ऐसा होता है तो शो काफी रोमांचकारी हो जाएगा और लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला एक वक्त पर रश्मि देसाई के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा न चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। यानी पहला रोमांच तो ये कि रश्मि और सिद्धार्थ शो में आमने सामने होंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अभी भी एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में सिद्धार्थ और आरती का रोमांस भी शो में आपको देखने को मिल सकता है।
अब आगे बात करते हैं सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड रश्मि की जो हाल फिलहाल में अरहान खान को डेट कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस 13 के घर में रश्मि अपने ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ शादी कर सकती हैं। यानी सिद्धार्थ के सामने ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी। तो ऐसे में सिद्धार्थ के रिएक्शन भी देखने लायक होंगे।
5 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे रोमांच यही खत्म नहीं होता है। चूंकि इस बार शो में पारस छाबड़ा भी नजर आ सकते हैं। पारस स्पलिस्टविला सीजन 5 के विनर हैं। ऐसे में पारस जरूर बाकी कंटेस्टेंट्स को टक्कर देंगे चूंकि स्पलिस्टविला भी एक रियलिटी शो है।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और न्यूज एंकर का तड़का, इस बार ऐसी है कंटेस्टेंट लिस्ट!