फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सेल्समैन की नौकरी करता था टीवी का ये फेमस एक्टर, आज हर घर में बना चुका है पहचान

Mon, 22 Jul 2019 12:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 22 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
tv actor jay bhanushali share when he was waorking as salesman
Jay Bhanushali - फोटो : Social Media

टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। जय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी कॉमेडी सीरीज धूम मचाले धूम से की। इसके बाद 2007 में उन्हें एकता कपूर के सीरियल कयामत में मौका। इस सीरियल से जय लोगों को बीच बहुत फेमस हो गए थे। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जय एक्टिंग करने से पहले सेल्समैन थे।

tv actor jay bhanushali share when he was waorking as salesman
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter

जय भानुशाली ने बताया, 'मेरे पिता बैंक मैनेजर थे और हमेशा हमसे कहते थे कि तुम लोगों को यह पता होना चाहिए कि पैसे कमाना इतना आसान नहीं होता है। मुझसे और मेरे भाईयों से 10वीं के बाद ही पार्ट-टाइम जॉब करने के लिए कह दिया गया था।'

tv actor jay bhanushali share when he was waorking as salesman
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter

'मैंने अपने पापा के कहे अनुसार वैसा ही किया। मैंने किताबें बेचीं और कुछ शू ब्रैंड्स के लिए बतौर सेल्समैन भी काम किया लेकिन मुझे ये काम बिलकुल पसंद नहीं आया।' जय ने बताया कि लोग मुझसे कहते थे कि एक्टिंग में ट्राई करके हीरो बन जाऊं। मैंने इस बात को गंभीरता से लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actor jay bhanushali share when he was waorking as salesman
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : instagram

जय को कभी अपने पास्ट को लेकर शर्मिंदगी नहीं होती बल्कि वो अपने इस अनुभव को एक सीख मानते हैं। ये सीख उन्हें जमीन पर रहना सिखाती है। फिलहाल जय की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। 

विज्ञापन
tv actor jay bhanushali share when he was waorking as salesman
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : instagram

जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। माही ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही माही का नकुशा किरदार ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस सीरियल का नाम 'लागी तुझसे लगन' है। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed