टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का बीते सोमवार को निधन हो गया था। अभिनेता का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। अभिनेता की अचानक संदिग्ध मौत से हर कोई सदमे में है। पुलिस भी मौत का सही कारण जानने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि 33 वर्षीय आदित्य की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वहीं मौत के कारण पर उन्होंने कहा था कि अभी पोस्टमार्टम होना है, लेकिन अब अभिनेता का पोस्टमार्टम हो चुका है और कई चीजें सामने आई हैं।
Aditya Singh Rajput: जल्द खुलेगा आदित्य सिंह राजपूत की मौत का राज? पुलिस ने घर से बरामद कीं दवाएं
अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से लिखा है, 'मंगलवार को आदित्य सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया गया, डॉक्टरों ने मौत के कारण की रिपोर्ट रिजर्व रखी है। आदित्य के विसरा का नमूना भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस को एक्टर के घर से जांच के दौरान कुछ दवाएं भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है और उनका अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया है।'
The post-mortem of actor Aditya Singh Rajput has been done. The doctors have kept the cause of death report in reserve. His viscera sample has been sent for a forensic test. Some medicines have also been found in his residence, which has been taken by the police for…
— ANI (@ANI) May 24, 2023
आदित्य मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद एक्टर बनने के लिए वह मुंबई आ गए थे। उन्होंने क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 सहित कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 और कई एड फिल्मों में भी काम किया था।
इसके अलावा आदित्य ने हाल ही में 'पॉप कल्चर' ब्रांड के साथ अपनी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी भी शुरू की थी। इस ब्रांड के तहत वह एक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर पहचान बना रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्रांड अच्छा परफॉर्म कर रहा था।