{"_id":"5d50423f8ebc3e6d0f40e964","slug":"tina-philip-got-engaged-with-actor-boyfriend-nikhil-sharma-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साथ में शूटिंग करते-करते टीवी एक्टर पर आया दिल, एक्ट्रेस ने सगाई कर शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
साथ में शूटिंग करते-करते टीवी एक्टर पर आया दिल, एक्ट्रेस ने सगाई कर शेयर कीं तस्वीरें
Sun, 11 Aug 2019 10:01 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
'एक ब्रह्म सर्वगुण संपन्न', 'एक आस्था ऐसी भी' और 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री टीना फिलिप ने सगाई कर ली है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड-एक्टर निखिल शर्मा संग दिल्ली में सगाई की है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
खबरों की मानें निखिल शर्मा और टीना फिलिप की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'एक आस्था ऐसी भी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शो में इन दोनों ने बहन-भाई का किरदार निभाया था। निखिल शर्मा और टीना फिलिप की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
निखिल शर्मा और टीना फिलिप ने दिल्ली में करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की है। टीना फिलिप ने अपनी सगाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने निखिल शर्मा और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
पढें: पैसे-पैसे की मोहताज हो चुकी टीवी एक्ट्रेस ने 17 साल की बेटी का कत्ल कर आत्महत्या की
पढें: पैसे-पैसे की मोहताज हो चुकी टीवी एक्ट्रेस ने 17 साल की बेटी का कत्ल कर आत्महत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
इस तस्वीर को शेयर करते हुए टीना फिलिप ने निखिल के लिए प्यारा भरा कैप्शन भी लिखा। दर्शक टीना फिलिप की शेयर की गई तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए सगाई की बधाई भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि निखिल शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं और इन दोनों की सगाई दिल्ली में ही हुई है।
पढें: क्यों बेटी का कत्ल करने और जान देने को मजबूर हुईं टीवी अभिनेत्री, सुसाइड नोट ने खोला सच
पढें: क्यों बेटी का कत्ल करने और जान देने को मजबूर हुईं टीवी अभिनेत्री, सुसाइड नोट ने खोला सच
विज्ञापन
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
शादी के बारे में बात करते हुए टीना फिलिप ने बताया कि फिलहाल उन्होंने सगाई की है शादी वह अगले साल तक करेंगे। खबरों की मानें तो निखिल शर्मा और टीना फिलिप ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया है। हालांकि वह शादी कहां करेंगे अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।