मुंबई से एक बुरी खबर आई है। 40 साल की मराठी अभिनेत्री ने बेटी को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस मराठी टीवी अभिनेत्री का नाम प्रदन्या पारकर (Pradnya Parkar) है। प्रदन्या के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अभिनेत्री ने खुद इस बात को कबूला है।
2 of 5
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter
- फोटो : twitter
मराठी अभिनेत्री प्रदन्या पारकर महज 40 साल की थीं। वहीं उनकी बेटी श्रुति 17 साल की थीं। श्रुति मुंबई के ठाणे में पढ़ती थीं। कहा जा रहा है कि जिस वक्त अभिनेत्री ने इस घटना को अंजाम दिया उनके पति जिम में थे। शुक्रवार (9 अगस्त) की सुबह जब उनके पति जिम से वापस आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
प्रदन्या का शव पंखे से लटका हुआ था तो वहीं बेटी का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रदन्या ने बेटी का गला दबाया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रदन्या पारकर आर्थिक परेशानी से गुजर रही थीं और लंबे वक्त से उन्हें कोई भी एक्टिंग का काम नहीं मिल रहा था।
4 of 5
demo pic
- फोटो : file photo
खबर तो यह भी है कि प्रदन्या को पति के अफेयर को लेकर शक भी था। प्रदन्या ने कुछ वक्त तक टीवी सीरियल में काम किया। इसके साथ ही फिल्मों में भी काम किया है जो रिलीज नहीं हो पाईं। पड़ोसियों के मुताबिक प्रदन्या के पास कई महीनों से कोई काम नहीं था।
5 of 5
mumbai police letter to cm
- फोटो : file photo
ठाणे के कलवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक इस पूरी घटना के पीछे आर्थिक परेशानी ही सामने आई है। सुसाइड नोट में अभिनेत्री ने पूरी घटना की जिम्मेदारी खुद ली है और किसी पर भी इल्जाम नहीं लगाया है।