लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर शुरू हुए कार्यक्रमों में रामानंद सागर की रामायण के साथ ही साथ बीआर चोपड़ा की महाभारत को भी काफी प्यार मिल रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स कार्यक्रम देखते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो अपनी यादों को इन कार्यक्रमों के साथ साझा कर रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला भी लगातार आपको इन कार्यक्रमों से जुड़े किस्सों के बारे में बता रहा है। आज की स्पेशल रिपोर्ट में हम बात करेंगे महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल की।
2 of 5
गूफी पेंटल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा की महाभारत में हर किरदार ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में शकुनि का किरदार गूफी पेंटल ने निभाया था। इस किरदार के बारे में गूफी पेंटल ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'महाभारत जैसे रोल तो कहते हैं ना कि जिंदगी में एक बार ही मिलते हैं। मैं इस महाकाव्य का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करता हूं। मुझे हर जगह प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिलता है। लोग मुझसे नफरत भी करते हैं और आशीर्वाद भी लेते हैं। मुझे आज भी लोग शकुनि मामा कहते हैं।'
3 of 5
गूफी पेंटल
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि गूफी पेंटल ने न सिर्फ महाभारत में शकुनि का किरदार निभाया बल्कि साथ ही साथ शो के लिए कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिज़ाइनर की जिम्मेदारी भी निभाई थी। गूफी का मानना था कि महाभारत से पहले टीवी पर रामायण को लोग काफी पसंद करते थे ऐसे में नए धार्मिक कार्यक्रम को जनता के दिलों तक ले जाना आसान नहीं था।
4 of 5
गूफी पेंटल
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में गूफी ने कहा था, 'महाभारत शुरू होने से पहले रामायण के रूप में बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम आ चुका था। ऐसे में उसके जैसी कामयाबी पाना बेहद मुश्किल माना जा रहा था, लेकिन महाभारत का प्रसारण शुरू होने के एक हफ्ते बाद जो टीआरपी आई उसमें कमाल हो गया। महाभारत ने नए रिकॉर्ड बनाए, उसके बाद तो जैसे कामयाबी और लोकप्रियता का नित नया इतिहास रचा जाने लगा।
5 of 5
mahabharat
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही गूफी ने एक मजेदार वाकये का जिक्र करते हुए बताया था, "'आपको पता ही होगा कि शकुनि का मेरा किरदार लंगड़ा कर चलता था। जब महाभारत का प्रसारण चल रहा था तो उस वक्त मुझे रोजाना प्रशंसकों से हजारों चिट्ठियां मिलती थीं। ऐसे ही मुझे एक सज्जन की चिट्ठी मिली जिसमें उन्होंने मुझे धमकी दी थी, चिट्ठी में लिखा था- 'ओए शकुनि! तूने बड़ा खराब काम किया। पांडवों और कौरवों के बीच फूट डाली। जुआ करवाया, द्रौपदी का चीरहरण भी करवाया। यहां तक कि हमारे श्रीकृष्ण भगवान की बात भी नहीं मानी और युद्ध करवा दिया। अगर अगले एपिसोड तक युद्ध बंद नहीं हुआ तो तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा।'"