टीवी पर आने वाले कई सीरियल लोगों को बहुत पसंद होते हैं। अपने पसंदीदा सीरियल को देखने के लिए फैंस या तो सारे काम छोड़कर उनको देखने बैठ जाते हैं या फिर जल्दी जल्दी काम खत्म करके देखते हैं। कुछ लोग तो अपने फेवरेट शो का रिपीट टेलिकास्ट भी देखते हैं। शो के इन किरदारों को ज्यादातर लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि किरदार से जानते हैं। टीवी शो में बहू के किरदार में नजर आने वाली ज्यादातर अभिनेत्रियों को अक्सर अनपढ़ या फिर कम पढ़ी-लिखी दिखाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं छोटे पर्दे पर इनको गलत अंग्रेजी बोलते हुए भी दिखाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि असल जिंदगी में ये एक्ट्रेस कितनी पढ़ी-लिखी हैं-
Tv Celebs: छोटे पर्दे पर अनपढ़ लेकिन असल जिंदगी में खूब पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेस, डिग्री देख हो जाएंगे हैरान
रूपाली गांगुली
रुपाली गांगुली अनुपमा सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाती हैं। इस शो में वह कम पढ़ी-लिखी और गलत अंग्रेजी बोलती भी नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी पढ़ी-लिखी हैं। रुपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। केवल इतना ही नहीं रुपाली एक बिजनेसवुमन भी हैं।
इसे भी पढ़ें- Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
दिशा वकानी
दिशा वकानी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के रोल में नजर आती थीं। हालांकि अब वह काफी समय से पर्दे से दूर हैं। दिशा को इस शो में बहुत कम पढ़ा दिखाया गया है, लेकिन असल में उन्होंने ड्रामेटिक्स में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।
शुभांगी अत्रे
शुभांगी भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आती हैं। इस शो में उनको पांचवीं पास और गलत अंग्रेजी बोलने वाली के किरदार में दिखाया जाता है। लेकिन असल में उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ-साथ एमबीए में भी डिग्री हासिल की है।
देवोलिना भट्टाचार्जी
देवोलिना साथ निभाना साथिया में गोपी बहू के किरदार में नजर आई थीं। शो में इस कैरेक्टर को अंगूठाछाप दिखाया गया था। लेकिन असल जिंदगी में देवोलिना काफी पढ़ी-लिखी हैं। एक्ट्रेस ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया है, इसके अलावा उन्होंने ज्वैलरी डिजाइनिंग और डब्लपमेंट में भी कोर्स किया है।