'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता और फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत कर ली है। तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से शादी कर ली है। तुषार कालिया और त्रिवेणी बर्मन की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Tushar Kalia: 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता तुषार ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग अपनी शादी की घोषणा खुद तुषार ने सोशल मीडिया पर की है। तुषार कालिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर त्रिवेणी बर्मन संग अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में दोनों ही दूल्हे और दुल्हन के रूप में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में यह शादी शुदा जोड़ा एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ लग रहा है। तुषार और त्रिवेणी एक दूसरे की आंखों में पूरी तरह से खो चुके हैं। तुषार ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'ब्लेस्ड।'
View this post on Instagram
A post shared by Tushar Kalia (@thetusharkalia)
Rakhi Sawant: राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा
तुषार कालिया और त्रिवेणी के लुक की बात करें तो तुषार शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। साथ में उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है। वहीं, त्रिवेणी बर्मन शादी के लाल जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही तमाम सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं। भारती सिंह और अर्जुन बिजलानी ने भी तुषार को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by fan tushar Kalia (@thetusharkalia_86)
SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं
तुषार कालिया की पत्नी त्रिवेणी बर्मन एक मॉडल हैं। दोनों की मुलाकात साल 2021 में हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बीते साल मार्च में तुषार ने आधिकारिक तौर पर अपने और त्रिवेणी के रिलेशनशिप में होने की घोषणा की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द