फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actress: 'नेशनल क्रश' रहीं TV की ये एक्ट्रेस, कोई हुस्न में बेटी को देती मात तो किसी की खूबसूरती बेमिसाल

Fri, 23 Jun 2023 12:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
These Television Actress are called national crush shweta tiwari jennifer winget Krishma Tanna Drashti Dhami
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा की रंगीन दुनिया में कई अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं, जिनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। बड़े पर्दे से लेकर टीवी की दुनिया तक ऐसी कई एक्ट्रेस देखी हैं, जिनके हुस्न की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। लोग इनकी खूबसूरती के इस कदर दीवाने हैं कि वे अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। ये एक्ट्रेस अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के चलते न केवल काम पाती हैं, बल्कि कई बार तो इन्हें 'नेशनल क्रश' के तमगे से भी नवाजा जाता है। आज हम आपको टीवी जगत की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 'नेशनल क्रश' माना जाता है।  

These Television Actress are called national crush shweta tiwari jennifer winget Krishma Tanna Drashti Dhami
लहंगे में श्वेता तिवारी - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में प्रेरणा बन लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली श्वेता तिवारी आज भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह न केवल अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बल्कि अपने स्टाइल और हॉटनेस के चलते भी चर्चा में रहती हैं। 42 वर्ष की हो चुकीं श्वेता तिवारी को देखकर यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि वह 22 साल की पलक तिवारी की मां हैं। 

These Television Actress are called national crush shweta tiwari jennifer winget Krishma Tanna Drashti Dhami
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta

जेनिफर विंगेट
टीवी की दुनिया की दूसरी 'नेशनल क्रश' मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट को माना जाता है। उनका स्टारडम कुछ ऐसा है कि वह जब भी किसी सीरियल में काम करती हैं, तो वह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है।  जेनिफर अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप डिमांडिंग फीमेल एक्ट्रेस बन गई हैं। लोग जेनिफर की हर अदा के कायल रहते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने 'कसौटी जिन्दगी की', 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह', 'बेहद 2' जैसे सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Television Actress are called national crush shweta tiwari jennifer winget Krishma Tanna Drashti Dhami
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : social media

क्रिस्टल डिसूजा
'एक हजारों में मेरी बहना है' से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली क्रिस्टल डिसूजा को इस सीरियल ने न केवल फेम दिया बल्कि लोगों के दिलों में एक ऐसी जगह दी, जिसे निकाल पाना काफी मुश्किल है। छोटे पर्दे, सोशल मीडिया के बाद क्रिस्टल डिसूजा अब बड़े पर्दे पर मशहूर हो चुकी हैं। उनकी खूबसूरती से लोग इतने प्रभावित रहते हैं कि उन्हें 'सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के टैग से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
These Television Actress are called national crush shweta tiwari jennifer winget Krishma Tanna Drashti Dhami
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। अपने अभिनय और हुस्न के चलते करिश्मा तन्ना का नाम टीवी जगत की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार किया गया है। लोग न केवल उनकी एक्टिंग से बल्कि अभिनेत्री की टोन्ड फिगर के भी दीवाने हैं। करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्कूप' के चलते सुर्खियों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed