फिल्म और टेलीविजन में अब स्टारकिड्स आने लगे हैं। लेकिन ये नये-नये चेहरे लोगों की पहचान से दूर हैं। ऐसे में बात करेंगे कुछ एक्ट्रेस की जिनकी बेटियां अब बड़ी हो गई हैं और कम उम्र में ही दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
80 के दशक की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो की खूबसूरत बेटी पालोमा ढिल्लो शुरुआत में एक फुटबॉलर बनना चाहती थीं। लेकिन वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 16 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं पालोमा अपने फैंस के लिए नये-नये लुक्स के फोटो शेयर करती रहती हैं।
फिल्म मैंने प्यार किया से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री खूबसूरती में आज भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं और उनकी बेटी अवंतिका भी सुंदरता में गजब ढा रही हैं। अवंतिका यूके से अपनी बिजनेस की पढ़ाई पूरी करके लौटी हैं।
बॉलीवुड में कई फिल्मों में साइड रोल करने वाली एक्ट्रेस दीपशिखा की खूबसूरती आज भी बरकरार है। उन्हें फिल्म कोयला में बहुत ही बोल्ड अंदाज में देखा गया था। अब उनकी बेटी विधिका भी अपनी खूबसूरती को लेकर खबरों में हैं। विधिका फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं।
टीवी की स्टार श्वेता तिवारी सीरियल कसौटी जिंदगी की से आज भी घर-घर में मशहूर हैं। श्वेता की पहली शादी से उन्हें बेटी पलक हुई जो आज 16 साल की हैं और दिखने में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। पलक ने ही मां श्वेता को पहले पति राजा चौधरी से तलाक के बाद दूसरी शादी करने के लिए कहा था।