फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक, ये हसीनाएं नेशनल टेलीविजन पर उड़ा चुकी हैं शादी का मजाक

Wed, 20 Sep 2023 03:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

मनोरंजन जगत की कुछ हसीनाएं महज पब्लिसिटी स्टंट के लिए नेशनल टेलीविजन पर शादी का मजाक उड़ा चुकी हैं। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
These Actresses Fake Marriages Been in Headlines Jasline Matharu Neha Kakar Shehnaaz Gill
टीवी हसीनाओं की फेक शादी - फोटो : अमर उजाला

शादी एक पवित्र रिश्ता है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी शादी को लेकर तमाम ख्वाब देखते हैं। साथ ही अपने प्यार संग जीने-मरने की कसमें खाकर रिश्ते को जीवनभर निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। यूं तो फिल्मों और धारावाहिक में स्टार्स नकली शादी भी रचाते हैं, लेकिन सोचिए अगर ये सितारे वाकई में खुद की शादी का एलान करें और आगे चलकर मुकर जाएं तो क्या हो। जी हां, ऐसा ही कुछ टीवी जगत की हसीनाएं कर चुकी हैं। इन चर्चित चेहरों ने टीआरपी के लिए नकली शादी रचाई और आगे जाकर मुकर गईं। इस तरह ये हीरोइनें नेशनल टेलीविजन पर शादी का मजाक उड़ा चुकी हैं। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक शामिल हैं। 

These Actresses Fake Marriages Been in Headlines Jasline Matharu Neha Kakar Shehnaaz Gill
जसलीन मथारू-अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने बतौर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड 'बिग बॉस' शो में एंट्री ली थी। उस वक्त जसलीन महज 30 वर्ष की थीं। ऐसे में दोनों के रिश्ते की खबरों के कारण शो को खूब टीआरपी मिली। इतना ही नहीं जसलीन और अनूप की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि ये गेटअप तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए चुना था। अनूप जलोटा ने तो यह तक कहा था कि अगर वह 35 वर्ष के भी होते तो जसलीन से शादी नहीं करते, क्योंकि उनका परिवार जसलीन के पहनावे को पसंद नहीं करता। 

These Actresses Fake Marriages Been in Headlines Jasline Matharu Neha Kakar Shehnaaz Gill
शहनाज गिल स्वयंवर - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। शो के होस्ट सलमान खान, शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं। वहीं, 'बिग बॉस 13' शो के खत्म होते ही शहनाज गिल ने अपना स्वयंवर रचाया था। शो में सना ने प्रतियोगियों से खूब मेहनत कराई। हालांकि, फिनाले में शहनाज ने किसी को भी चुनने से इनकार कर दिया, और शादी से मुकर गईं। ऐसा करने के बाद शहनाज पर आरोप लगा कि उन्होंने महज फेम के लिए यह ढोंग रचा था। 

Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग पर्दे पर धमाल मचाने आ रहीं सामंथा रुथ? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Fake Marriages Been in Headlines Jasline Matharu Neha Kakar Shehnaaz Gill
सारा खान-अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान और अली मर्चेंट 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। दोनों ने शो में ही शादी रचाई थी। हालांकि, एक महीने बाद ही सारा-अली ने अपनी राहें अलग कर लीं, जिससे इनके फैंस का दिल टूट गया। वहीं, कुछ समय बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि इन सितारों ने झूठी शादी का स्वॉन्ग रचा था। रिपोर्ट तो यह भी थी कि सारा-अली को फेक शादी के लिए 50 लाख रुपये मिले थे। 

Hostel Daze 4: इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा है टीवीएफ के शो 'हॉस्टल डेज' का चौथा सीजन

विज्ञापन
These Actresses Fake Marriages Been in Headlines Jasline Matharu Neha Kakar Shehnaaz Gill
नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में सिंगर आदित्य नारायण के साथ शादी का नाटक किया था। हालांकि, यह मेकर्स की सोची-समझी योजना था। यह योजना सफल भी हुई, और शो की टीआरपी में काफी इजाफा हुआ था। हालांकि, इसे दोनों के फैन ने सच मान लिया था, और नेहा-आदित्य को शुभकामनाएं देने लगे थे। वहीं, आगे चलकर आदित्य के पिता उदित नारायण ने खुलासा किया था कि यह सिर्फ शो का कॉन्सेप्ट था, लेकिन वह चाहते थे कि नेहा उनकी बहू बनें। 

Kangana Ranaut: कंगना ने फिर बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल, 'गदर 2' और 'जवान' की सफलता पर दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed