फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Couple: शोएब इब्राहिम से लेकर प्रिंस नरूला तक, इन सितारों ने अपने पार्टनर की ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

Sun, 17 Sep 2023 07:22 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 17 Sep 2023 07:22 AM IST
सार

टेलीविजन जगत के सेलेब्स खुद की ट्रोलिंग को बखूबी हैंडल करते हैं। हालांकि, बात जब पार्टनर की ट्रोलिंग पर आती है, तो ये सितारे करारा जवाब पेश करते हैं। 

विज्ञापन
These TV Celebs Can not Hear Anything About Their Partner Karan Kundra Prince Narula Shoaib Ibrahim
पार्टनर की ट्रोलिंग पर भड़के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

जितना बड़ा नाम, उतनी ही बड़ी ट्रोलिंग। जी हां, मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। जहां इन्हें इनके अच्छे कामों के लिए दिल खोलकर सराहा जाता है। तो वहीं, इनके एक अनुचित कदम के कारण सोशल मीडिया पर घमासान भी मच जाता है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते सेलेब्स हर कदम फूंक-फूंककर रखते हैं। बावजूद इसके  उनसे कोई न कोई ऐसी चूक हो ही जाती है, जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। यूं तो ये सितारे खुद से जुड़ी ट्रोलिंग को बखूबी हैंडल करते हैं, लेकिन जब बात पार्टनर की ट्रोलिंग पर आती है, तो ये आग बबूला हो उठते हैं। आज हम आपको टेलीविजन इंडस्ट्री की उन नामचीन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़कर नेटिजन्स की क्लास लगा दी- 

These TV Celebs Can not Hear Anything About Their Partner Karan Kundra Prince Narula Shoaib Ibrahim
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

'ससुराल सिमर का' सीरियल से घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अभिनेता शोएब इब्राहिम संग शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस जोड़े के फैंस इन्हें बेशुमार प्यार करते हैं, लेकिन ट्रोल्स समय-समय पर कपल को आड़े हाथों लेते देखे जाते हैं। एक दफा एक यूजर ने दीपिका को 'इरिटेटिंग' कह दिया था, जिसे देखकर शोएब इब्राहिम अपने गुस्से पर काबू नहीं पाए थे। अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा था, 'हमारे लिए दीपिका बहुत कीमती हैं।'

These TV Celebs Can not Hear Anything About Their Partner Karan Kundra Prince Narula Shoaib Ibrahim
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media

'बिग बॉस' के घर में बने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते को लेकर नेटिजन्स ने खूब सवाल उठाए थे। साथ ही दावा किया गया था कि यह रिश्ता शो खत्म होने के साथ ही टूट जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। करण और तेजस्वी आज भी साथ हैं, और अपनी हर एक एक्टिविटी से फैंस को कपल गोल देते देखे जाते हैं। हाल ही में करण और तेजस्वी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिस पर लोगों ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया। हालांकि, करण अपनी लेडी लव की ट्रोलिंग बर्दाश्त नहीं कर सके, और उन पर पलटवार करते हुए कहा, 'कुछ हताश लोग यहां हैं, जो दूसरों को देखकर जलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Celebs Can not Hear Anything About Their Partner Karan Kundra Prince Narula Shoaib Ibrahim
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

'बिग बॉस 9' के पावर कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने अक्तूबर 2018 में सात फेरे लिए थे। दोनों इंडस्ट्री के मशहूर और क्यूट कपल्स में से एक हैं। यही वजह है कि दोनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। प्रिंस अपने साथ-साथ पत्नी की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी पूरी नजर रखते हैं। दरअसल, एक दफा एक शख्स ने सोशल मीडिया पर युविका से एक किस की मांग की थी, जिसे देख प्रिंस नरूला आग बबूला हो उठे थे। अभिनेता ने यह देखने के बाद यूजर की जमकर क्लास लगाई थी। 

विज्ञापन
These TV Celebs Can not Hear Anything About Their Partner Karan Kundra Prince Narula Shoaib Ibrahim
शाहनवाज शेख-देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन इंडस्ट्री की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया। इस पर देवोलीना के साथ-साथ शाहनवाज भी जमकर ट्रोल हुए। तमाम लोगों ने इनकी शादी को लव जिहाद तक बता दिया। वहीं, देवोलीना इन ट्रोल्स पर चुप नहीं रहीं, और अपने बयान से नेटिजन्स को सबक सिखाती नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed