हर वीकेंड कपिल शर्मा शो में कोई न कोई सेलीब्रेटी पहुंचता है। शनिवार को कपिल के शो में बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े विलेन नजर आए। रंजीत, गुलशन ग्रोवर और किरण कुमार ने शो में पहुंच खूब मस्ती की। इस दौरान कई राज से पर्दा भी उठाया।
फिल्मों मे खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर रंजीत ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में उन्होंने जिस तरह का किरदार निभाया है, पर्सनल लाइफ में वो इसके अपोजिट हैं। रंजीत ने खुलासा किया उनका असली नाम गोपाल है।
3 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : instagram
रंजीत ने कहा, 'मैंने करीब 400 फिल्में की और लगभग सभी में विलेन की भूमिका निभाई। फिल्मों में मैं बुरे व्यक्ति का रोल में नजर आया जो दुनियाभर के सारे ऐब करता, शराब और सिगरेट पीता है लेकिन असल लाइफ में मैं शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाता हूं। मैं वेजिटेरियन हूं।'
4 of 5
bollywood flashback ranjeet
रंजीत ने कहा कि वो सुनील दत्त के बेहद करीब थे। उन्होंने कहा, 'दत्त साहब ने उन्होंने मेरे जीवन में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने ही मेरा नाम बदलकर रंजीत रखा था जबकि मेरा असली नाम गोपाल है। सुनील को लगता था कि मेरा नाम बड़ा कॉमन सा है इसलिए उन्होंने इसे बदल दिया।'
5 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : instagram
रंजीत ने खुलासा किया कि ज्यादातर हीरोइन फिल्म में विलेन के लिए उनका नाम प्रस्तावित करती थीं। उन्होंने कहा, 'एक्ट्रेस जानती थीं कि मैं कैसी एक्टिंग करता हूं। उन्हें पता था कि मैं सिर्फ विलेन का करेक्टर निभाता हूं लेकिन अंदर से अच्छा इंसान हूं। किसी और विलेन होने के वो कंफर्टेबल महसूस नहीं करती थीं, लेकिन जब मैं फिल्म में होता था तो वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थीं।'