'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
2 of 6
Ayushmann Khurrana and Kapil Sharma
- फोटो : twitter
टेलीविजन की दुनिया में उतार चढ़ाव करने वाली इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हो हुआ है। कपिल का शो ना केवल लगातार टॉप 5 से बाहर चल रहा है बल्कि इस बार तो टॉप 10 लिस्ट में एकदम कगार पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर 'ये रिश्ते हैं प्यार के', दूसरे पर 'कसौटी जिंदगी के 2' और तीसरे पर 'बेपनाह प्यार' है। जबकि कपिल शर्मा का शो 9वें नंबर पर पहुंच गया है।
3 of 6
srishty rode
- फोटो : social media
'बिग बॉस सीजन 12' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोडे अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सृष्टि का मनीष नागदेव के साथ ब्रेकअप हुआ है। फिलहाल सृष्टि छुटि्टयां मना रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में सृष्टि रिप्ड जींस और रेड टीशर्ट पहने दिख रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सृष्टि को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। यूजर्स सृष्टि की फोटो पर बकवास ड्रेसिंग सेंस, एयर कंडीशनर जींस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।
4 of 6
Mahhi Vij and Jay Bhanushali
- फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर माही पति जय भानुशाली के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच माही ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में माही बेबी बंब फ्लॉट करती हुई नजर आ रही हैं। खास बात है इस तस्वीर में माही के रिएक्शन दिल जीतने वाले हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए माही विज ने लिखा- 'मेरे अंदर जी रहे जीवन को शुभकामनाएं।'
5 of 6
Kapil Sharma and Ekta Kapoor
- फोटो : instagram
कपिल के शो में इस बार एकता कपूर मल्लिका शेरावत के साथ पहुंचीं। इस शो के कपिल 'टीवी सीरियल की क्वीन' एकता कपूर से कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर एकता खिलखिलाकर हंसने लगती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ। इस वीडियो में कपिल कहते हैं कि 'मैंने एकता से एक बात सीखी है। कोई भी आर्टिस्ट ज्यादा तंग कर रहा हो तो उसकी फोटो पर माला डाल दो।' कपिल की यह बात सुनकर एकता जोर से हंसने लगती हैं।