'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में कपिल ने मारी बाजी और मरने से बचीं जूही परमार तक , ये हैं टीवी की 5 बड़ी खबरें
पार्थ और एरिका की अफेयर की खबरें तेज
'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पार्थ और एरिका के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ रही है। खबरों की मानें तो पार्थ और एरिका एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे हैं। हालांकि इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों की खबर पहले भी आई थी वहीं अब फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ा है।
कपिल शर्मा स्टाइलिश अवॉर्ड में पहुंचे। अवॉर्ड शो के दौरान कपिल से सिद्धू की वापसी को लेकर पूछा गया। कपिल ने कहा- 'सिद्धू आने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव तक तो उनके शो में वापसी होने की कोई जानकारी नहीं है।' कपिल के इस बयान से इस बात का संकेत तो मिल गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल के शो में वापसी चुनाव के बाद हो सकती है।
TRP में कपिल शर्मा के शो को जबरदस्त फायदा
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई बदलाव देखने को मिले। बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के पहले नंबर पर रहा। नागिन 3 को पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर कुमकुम भाग्य रहा, वहीं द कपिल शर्मा शो की टीआरपी में जबरदस्त फायदा देखने को मिला। पिछले सप्ताह सातवें स्थान पर खिसका कपिल का शो इस सप्ताह चौथे नंबर पर रहा।
परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना खान
टेलीविजन की कोमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान (Hina Khan) ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही हिना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान परिवार के साथ हॉलीडे एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं।