फिल्मों और टेलीविजन में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तनाज (Tanaaz Irani) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अप्रैल फूल के दिन जहां हर कोई एक दूसरे से मजाक मस्ती के मूड में दिखा तो वहीं इस एक्ट्रेस के परिवार पर यह दिन मुश्किलों भरा रहा। तनाज और बख्तयार के घर उस दिन आग लग गई थी लेकिन अप्रैल फूल की वजह से सभी को ऐसा लगा कि वो लोग उनसे मजाक कर रहे हैं।
2 of 5
Tanaaz Irani and Bakhtiyaar Irani
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनाज ने इस बात का खुलासा इंटरव्यू में किया। तनाज ने बताया कि बख्तयार और मैं कमरे में सो रहे थे। बच्चों के कमरे में मौजूद घर में काम करने वाले एक व्यक्ति की जोर से चीखने की आवाज आई। मैंने तुरंत बख्तयार से कहा देखो क्या हुआ, जब वो वापस आया तो उसकी हालत खराब थी।
3 of 5
Tanaaz Irani and Bakhtiyaar Irani
- फोटो : instagram
तनाज ने आगे कहा- 'बख्तयार जल्दी परेशान होने वाला शख्स नहीं है। आग को देखकर मैं और वो दोनों शॉक हो गए थे। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। पूरी आग पर करीब 45 मिनट पर काबू पा लिया गया था। जब इस बारे में परिवार और दोस्तों को बताया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। सभी को लगा कि हम लोग उन्हें अप्रैल फूल बना रहे हैं।'
4 of 5
Tanaaz Irani
- फोटो : instagram
'जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि यह कोई मजाक नहीं बल्कि सच में हुआ है तो वह हैरान रह गए।' तनाज और बख्तयार की शादी साल 2007 में हुई थी। तनाज 'हद कर दी आपने', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'कुछ ना कहो', '36 चाइना टाउन' फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं सीरियल की बात करें तो 'श्री', 'स्वाभिमान' और 'मेरी बीवी वनडरफुल' में भी दिखाई दी थीं।
5 of 5
Tanaaz Irani and Bakhtiyaar Irani
- फोटो : instagram
इसके साथ कई रियलिटी शोज में भी कर चुकी हैं। जिसमें 'बिग बॉस सीजन 3' और नच बलिए शामिल हैं। तनाज के साथ-साथ बख्तयार भी टेलीविजन का चर्चित चेहरा हैं। बख्तयार 'बड़ी दूर से आए हैं', 'लव का तड़का', 'मिले जब हम तुम' और 'जबान संभाल के' सीरियल कर चुके हैं।