'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में कपिल-अमिताभ पिछड़े सलमान बाहर, क्यों कपिल के शो से निकले सिद्धू? हफ्तेभर की 5 खबरें
'बिग बॉस 13' से बाहर हुए अरहान खान
'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अरहान खान इस वीकेंड का वार में घर से बाहर हो गए। अरहान का सफर बिग बॉस के घर में दो हफ्ते तक ही चल पाया। अब घर से बाहर आने के बाद अरहान ने अंदर की कई बातों का खुलासा किया। साथ ही वो अपने इंटरव्यू में रश्मि देसाई का जिक्र करना भी नहीं भूले। अरहान ने कहा- 'मैं चार-पांच साल से किसी के साथ रिलेशन में था और रश्मि इस बारे में अच्छे से जानती है। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया। मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है। मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था।'
कपिल शर्मा ने बताया सिद्धू ने क्यों छोड़ा शो?
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की जगह 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में अर्चना पूरन सिंह बीते दस महीनों से नजर आ रही हैं। हालांकि शो के दौरान कपिल कई बार अर्चना की सिद्धू को लेकर खिंचाई करते रहते हैं। इस बीच कपिल ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू के शो छोड़ने को लेकर बड़ी बात कह दी। कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा 'पागलपंती' फिल्म के सितारों के सामने किया। कपिल ने शो में उर्वशी रौतेला से कहा था- 'आपने आते ही सबकी तपस्या भंग कर दी। आप जब पिछली बार आई थीं तो सिद्धू जी आपके पीछे-पीछे गए थे और अभी तक आए नहीं। कपिल की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।'
टॉप पांच से कपिल का शो और 'केबीसी' बाहर
44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। कई शोज जिन्हें लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता होती है लेकिन टीआरपी की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। सबसे ज्यादा हैरानी हुई सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' को लेकर जो टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। देखें पूरी लिस्ट-
टॉप 10 सीरियल्स टीआरपी लिस्ट
1.कुमकुम भाग्य
2.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
3.कुमकुम भाग्य
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है
5.छोटी सरदारनी
6.ये जादू है जिन्न का
7.कौन बनेगा करोड़पति
8.इंडियन आइडल
9.द कपिल शर्मा शो
10.शक्ति- अस्तित्व के अहसास की
शहनाज के पिता ने हिमांशी को दी ये हिदायत
बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना की एंट्री के बाद से पंजाब की कटरीना शहनाज गिल के तेवर कुछ बदल गए थे। दोनों की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में तो सभी जानते हैं। माना जा रहा था कि हिमांशी की एंट्री के बाद शहनाज और हिमांशी के बीच काफी कुछ देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शहनाज के पिता ने हिमांशी के बारे में बात जरूर की है। उन्होंने हिमांशी को ऐसी हिदायत दी है, जिससे वो शो से बाहर होने से बच सकती हैं। स्पॉट बॉय को दिए इंटरव्यू में शहनाज के पिता ने हिमांशी को हिदायत दी कि, 'अगर हिमांशी ने शो में शहनाज से सुलह नहीं की तो वो जल्द ही घर से बाहर हो जाएंगी, क्योंकि मेकर्स को लगेगा कि वो कुछ कर ही नहीं रही हैं। और जब वो कुछ कर ही नहीं रही हैं तो उनका शो में होने से क्या मतलब।'