फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: सलमान से पहले जानिए वोटिंग में कौन चल रहा पीछे, इस बार नॉमिनेट हैं 5 कंटेस्टेंट्स

Wed, 20 Nov 2019 04:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 20 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe in voting Devoleena Bhattacharjee getting low vote
Devoleena, Siddharth and Rashami - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में इस बार घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। बीते हफ्ते 'बिग बॉस' से अरहान खान बाहर हुए थे। 'वीकेंड का वार' आने में अभी दो दिन बचे हैं। ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल जरूर होगा कि इस बार कौन घर से बाहर जा सकता है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए वोटिंग में कौन पिछड़ रहा है। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe in voting Devoleena Bhattacharjee getting low vote
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

खबर लिखे जाने तक 'बिग बॉस 13'  ऑनलाइन वोटिंग के अनुसार सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला को मिल रहे हैं तो सबसे कम देवोलीना भट्टाचार्य को। यानी कि देवोलीना बाकी चार कंटेस्टेंट्स की तुलना में वोटों से पिछड़ रही हैं। वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक अब तक सिद्धार्थ शुक्ला को 42% फीसदी वोट मिले हैं। खेसारी लाल यादव को 22.53% फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe in voting Devoleena Bhattacharjee getting low vote
Rashami Desai - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को 13.35% फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 12.65% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 9.46% फीसदी वोट मिले हैं। वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe in voting Devoleena Bhattacharjee getting low vote
Devoleena and Siddharth - फोटो : voot

खास बात है कि देवोलीना कम वोट की वजह से शो से बाहर भी हो चुकी हैं। ऐसे में देवोलीना इस बार भी खतरे में हैं। हालांकि शो में देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला के रोमांस को बहुत पसंद किया जा रहा है। देवोलीना और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे से प्यार से बात करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि माहिरा ने इन दोनों को देखकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe in voting Devoleena Bhattacharjee getting low vote
Mahira, Siddharth and Devoleena - फोटो : voot

डांस करते-करते सिद्धार्थ 'बिग बॉस' के घर के शीशे वाले दरवाजे के पास जा पहुंचे और वहां भी डांस करने लगे। इसके बाद सिद्धार्थ ने माहिरा से कहा- 'देवो को बुलाओ।' सिद्घार्थ ने खाने का बर्तन पकड़ा हुआ था जो ढका था। इसके बाद सिद्धार्थ ने बाउल में से खाना निकाला और देवो को दिखाते हुए खुद खा लिया। देवो भी सिद्धार्थ को देखकर उसी तरह रिएक्शन देने लगीं। माहिरा देवोलीना के बगल में खड़ी थीं। इन दोनों को वो देखती रहीं। इसके बाद वहां से चली गईं। जाते हुए माहिरा ने कहा था- 'बहुत गंदे हैं दोनों।' 
  
नोट- वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।

यह भी पढ़ें- BB13: रश्मि के मुंहबोले भाई का खुलासा, बताई सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर की खबरों की असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed