फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 की टीआरपी में उछाल तो शेफाली बग्गा हुईं बेघर, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Wed, 08 Jan 2020 08:17 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Bigg Boss 13 Salman Khan TRP high Shefali Bagga evicted Kapil Sharma out
Salman, Shefali and Kapil - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  

Television Weekly Bigg Boss 13 Salman Khan TRP high Shefali Bagga evicted Kapil Sharma out
shefali bagga - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' से बेघर हुईं शेफाली बग्गा
'बिग बॉस 13' से इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हुईं। शेफाली ने भी अब तक बेघर हो चुके प्रतिभागियों की तरह सिद्धार्थ शुक्ला गैंग को अपने बेघर होने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें एक चापलूस खिलाड़ी बताया। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए शेफाली बग्गा कहती हैं, “जब से मैं घर में दाखिल हुई तभी से घर के अंदर इन लोगों की अपने ग्रुप को बचाने की योजनाएं तैयार थीं। ये लोग सिर्फ दूसरों को निशाना बनाना चाहते हैं ताकि उनका ग्रुप बचा रहे। इस झुंड में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छबड़ा, माहिरा शर्मा आदि शामिल हैं। अपना मतलब निकालने के लिए सिद्धार्थ दूसरों की चापसूली में लगे रहते हैं।”

Television Weekly Bigg Boss 13 Salman Khan TRP high Shefali Bagga evicted Kapil Sharma out
neha pendse - फोटो : social media

नेहा पेंडसे ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी
टीवी सीरियल 'मे आई कमइन' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने 5 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग सात फेरे लिए। नेहा और शार्दुल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं । यह शादी मराठी रीति रिवाज से हुई। अपनी शादी में नेहा पीच कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहने नजर आईं। वहीं शार्दुल क्रीम रंग का पायजामा-कुर्ता पहने थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Bigg Boss 13 Salman Khan TRP high Shefali Bagga evicted Kapil Sharma out
Kushal Punjabi and Audrey Dolhen - फोटो : file photo

कुशल पंजाबी की पत्नी का बयान
कुशल पंजाबी (Kushaal Punjabi) की आत्महत्या के बाद से ही ऐसी खबरें आने लगीं कि उनके पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं थे। वहीं अब उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन ने कुशल की मौत के बाद पहला बयान दिया है जिसमें कई खुलासे किए। कुशल पंजाबी के सुसाइड पर उनकी पत्नी ऑड्री डोलहेन ने कहा है, 'हमारे बीच समस्याएं थीं लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी अपने बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। कुशल अपने परिवार को लेकर गंभीर नहीं थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया ताकि हम वहां सैटल हो सकें लेकिन उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं उनके खर्च मैं उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता थे। मेरे बेटे का भी अपने पिता में इंटरेस्ट कम होने लगा था। उन्हें अपने बेटे के भविष्य की परवाह नहीं थी। मैं क्रिसमस हॉलीडे पर अपने बेटे के साथ फ्रांस में थी। पता नहीं उनकी मौत के लिए मुझे दोषी क्यों ठहराया जा रहा है। हमारे रिश्ते में कुशल विफल थे।'

विज्ञापन
Television Weekly Bigg Boss 13 Salman Khan TRP high Shefali Bagga evicted Kapil Sharma out
Salman Khan, Naagin 4 and Kapil Sharma - फोटो : file photo
सलमान के 'Bigg Boss 13' की टीआरपी में उछाल, कपिल का शो धड़ाम
टी
वी की दुनिया का लेखा जोखा रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में कुछ टीवी सीरियल्स को फायदा हुआ तो कुछ को झटका लगा। देखिए नए साल में कौन सा टीवी शो दर्शकों के मन में उतरा और कौन बाजी मारने में पिछड़ गया। 

टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2. नागिन-भाग्य का जहरीला खेल
3. ये जादू है जिन्न का
4. कुमकुम भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. छोटी सरदारनी
7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
8. बिग बॉस 13
9. द कपिल शर्मा शो 
10. इंडियन आइडल 11
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed