छोटे पर्दे के कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी गायिका शहनाज गिल रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच काफी नजदीकियां भी देखने को मिलती रहती हैं। दोनों के बीच काफी हंसी-मजाक भी होता रहा है। वहीं बहुत बार सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज एक-दूसरे से रूठ भी जाते हैं। हालांकि बाद में ये दोनों एक-दूसरे को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
शहनाज का हाथ मोड़ने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़के दर्शक, कहा, 'उनको गिरफ्तार करो..'
हाल ही में प्रसारित हुए बिग बॉस के एक एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वीकेंड का वार से नाराज चल रही शहनाज को सिद्धार्थ ने मनाने के लिए हर एक कोशिश करते हैं और उनके साथ काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई देेते हैं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला का मजाक शहनाज गिल उस समय गंभीरता से ले लेती हैं जब सिद्धार्थ उन्हें माहिरा से जलन करने वाला बताते हैं। साथ ही सिद्धार्थ शहनाज से मजाक करते हुए उनका गला दबाते हैं और शहनाज के पेट पर अपनी टांग रख उनका हाथ भी मोड़ देते हैं।
शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का इस तरह से पेश आना कई दर्शकों को पसंद नहीं आया है। जिसके बाद सिद्धार्थ के खिलाफ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट भी किए है। Raaz Bani Rahe ( MUFC ) नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'अगर ये उत्पीड़न नहीं तो क्या है। आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि ठुक्ला ने अपना पैर शहनाज पेट पर रखा और उनके हाथों को घुमा दिया। कोई भी समझदार महिला राष्ट्रीय टेलीविजन पर इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।' आदित्य ने ट्विटर पर लिखा,' उनको (सिद्धार्थ शुक्ला) गिरफ्तार करना चाहिए।'
If this is not Harrassment than What is. You can clearly see this Abuser thukla put his leg on her stomach and twisting her hands. No sane woman would tolerate such humiliation on national Telivision. @BiggBoss @ColorsTV @mnysha #BB13 #BiggBoss13 #BiggBoss pic.twitter.com/R7ISMYyuCl WTF! He should be arrested.. https://t.co/R0BggbpAhD
Anand लिखते हैं, 'मनोरंजन के नाम पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर ये क्या वाहियात दिखा रहे हैं। सोचिए कि युवा मासूम दिमाग पर इसका किस तरह का असर पड़ेगा। इस प्रोग्राम को बंद कर दो।' QUEEN RASHAMI ने लिखा, 'ये हिंसा है, भुक्ला को बाहर निकालो।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला ने खिलाफ और भी कई ट्वीट हुए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच एक बार फिर से अनबन देखने को मिली थी।
What the hell being shown on National Television in the name of entertainment. Imagine what kind of impact of this will be on young innocent minds. Isn't it harassment..... ?!!
— Anand (@i_NAnand) 7 January 2020
Ban this programme @BiggBoss. https://t.co/XwbjGIQeR7
Violence Hai.... Bhukla Ko Bahar Nikalo...
— 🐯🔥QUEEN RASHAMI🔥🐯 (@Queen25Rashami) 7 January 2020
#RashamiDesai https://t.co/e46WZ76Pvh
सलमान ने शहनाज से पूछा कि वो सिद्धार्थ से क्या एक्सपेक्ट करती हैं? जवाब में शहनाज कहती हैं कि उन्हें अटेंशन चाहिए जो सिद्धार्थ ही दे सकता है। बीते एक हफ्ते से माहिरा को लेकर शहनाज और सिद्धार्थ के बीच कई बार नाराजगी देखी गई। पारस और सिद्धार्थ का कहना है कि माहिरा से शहनाज को जलन होती है। वहीं शहनाज इससे इनकार करती आई हैं। शहनाज लगातार कहती हैं कि उन्हें कोई जलन नहीं हैं। सिद्धार्थ उन्हें छेड़ते हुए माहिरा से कहते हैं कि 'माहिरा अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं? जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।' सिद्धार्थ की बातें सुनकर शहनाज चिल्लाने लगती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के हाथ मोड़ देते हैं और उनकी पेट पर टांग रख देते है। इसके बाद शहनाज बुरी तरह से रोने लगती हैं।
पढ़ें: फिल्मों में किसिंग सीन न करने पर अनिल कपूर को लगता है बुरा, ये है असली वजह