{"_id":"613ef2a38ebc3e2663511814","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-tappu-sena-goli-hathi-then-vs-now-photos-kush-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं टप्पू सेना के शरारती 'गोली हाथी', इनकी वजह से ही जेठालाल नहीं कर पाते बबीताजी से मुलाकात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ये हैं टप्पू सेना के शरारती 'गोली हाथी', इनकी वजह से ही जेठालाल नहीं कर पाते बबीताजी से मुलाकात
सब टीवी पर आने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्च में बना हुआ है। वजह है बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकत के डेटिंग की खबरें। हालांकि दोनों ने डेटिंग की खबरों पर खूब भड़ास निकाली और इसे गलत बताया। बात करें तारक मेहता शो की तो इसका हर एक किरदार अपने आप में खास है। गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले लोग आपस में भाई चारे से रहते हैं। टप्पू सेना की तो बात ही निराली है। इसमें टप्पू, सोनू, गोली, गोगी, पिंकू हैं तो अपनी कलाकारी से फैंस का दिल जीत लेते हैं।
आज हम बात करेंगे टप्पू सेना के एक सदस्य गोली हाथी की। गोली डॉ. हाथी का बेटा है और खाने के लिए मशहूर है। साथ ही जेठालाल और उसकी नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आती है। गोली बेहद शरारती है। तारक मेहता में गोली का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर का नाम है कुश शाह।
2 of 5
गोली हाथी
- फोटो : सोशल मीडिया
कुश शुरू से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हैं। उन्हें शो में काम करते हुए 13 साल हो चुके हैं। इस बीच उनके लुक में भी काफी बदलाव आ चुका है।
3 of 5
टप्पू सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
गोली और जेठालाल की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। जेठालाल जब अपने क्रश बबीताजी के आसपास होते हैं तभी गोली की एंट्री होती है और उसका एक पंच जेठालाल के इरादों पर पानी फेर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोली हाथी
- फोटो : ट्विटर
बता दें, तारक मेहता शो के बाद से कुश शाह की जिंदगी बदल गई। एक इंटरव्यू में कुश ने कहा था, पहले लोग या मेरे रिश्तेदार मेरे नाम से बुलाते थे लेकिन जबसे मैंने शो करना शुरू किया है, वे मुझे गोली के नाम से ही बुलाते हैं। गोली 24 साल के हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : Instagra: @taarakmehtakaooltahchashmahnfp
गोली यानी की कुश ने बतौर चाइल्ड एक्टर इस शो में काम करना शुरू किया था। कुछ कई शॉट फिल्म में भी काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि कुश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में कुश ने अपने बचपन की तस्वीर साझा की थी, जो खूब वायरल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।