टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने हाल ही में राज अनदकट के साथ रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह ठहराते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा दिखाया था। यहां तक कि मुनमुन ने ये भी कहा कि उन्हें इस देश की बेटी होने पर शर्म आती है। अब टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
खरी-खरी: बबीताजी के बाद अब टप्पू ने दी रिश्ते पर सफाई, कहा- ऐसी खबरों से मेरे जीवन में....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्ट में राज ने कहीं भी मुनमुन का जिक्र नहीं किया। दरअसल, कुछ समय पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुनमुन अपने से छोटी उम्र के राज के साथ रिलेशनशिप में हैं। मुनमुन और राज की उम्र में 9 साल का अंतर है। इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुनमुन को ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं दोनों पर मीम्स भी वायरल हुए थे।
मुनमुन ने अपने ओपन लेटर में लिखा है कि 'आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है। आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है, ये किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी, मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।'