फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati host Amitabh Bachchan revealed to Saif Ali Khan that their families are connected

केबीसी 18: क्या है सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन में रिश्ता? केबीसी के नए एपिसोड में बिग बी ने किया खुलासा

Wed, 02 Sep 2026 11:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Sep 2026 11:36 PM IST
सार

Saif Ali Khan And Akshay in kbc :  ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हालिया एपिसोड में सैफ अली खान और अक्षय कुमार शिरकत करने पहुंचे। जहां अमिताभ बच्चन ने अपने और सैफ अली खान के परिवारिक रिश्तों के बारे में बताया। जानें क्या बोले बिग बी?

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati host Amitabh Bachchan revealed to Saif Ali Khan that their families are connected
सैफ अली खान. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सैफ अली खान और अक्षय कुमार हाल ही में प्रतिभागी बनकर पहुंचे। इसी दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सैफ और बच्चन परिवार के आपसी संंबंधों के बारे में खुलासा किया। 

विज्ञापन

क्या है बच्चन और पटौदी परिवार में रिश्ता?

फिल्म  'हैवान' की स्टार कास्ट सैफ अली खान और अक्षय कुमार कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में हिस्सा लेने पहुंचे। शो के प्रोमो के अनुसार एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने और सैफ के रिश्ते के बारे में बताया। इसे सुनकर सैफ थोड़ी देर के लिए चौंक गए। उन्होंने बिग बी से पूछा कि उनके बीच कौन सा रिश्ता है?

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati host Amitabh Bachchan revealed to Saif Ali Khan that their families are connected
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने क्या बताया रिश्ता?

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘राज कपूर की बेटी, रितु के बेटे निखिल की शादी मेरी बेटी श्वेता से हुई है। श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है, जो राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। राज कपूर, करीना कपूर के दादा भी हैं, इस लिहाज से निखिल नंदा और करीना कपूर चचेरे भाई-बहन हैं। सैफ अली खान की शादी करीना कपूर से हुई है, इसलिए शादी के जरिए उनका बच्चन परिवार से संबंध है।’

Kaun Banega Crorepati host Amitabh Bachchan revealed to Saif Ali Khan that their families are connected
केबीसी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने पूछा यह सवाल?
 इस प्रोमो में एक मजेदार किस्से भी हुआ । करीना संग अपना रिश्ता बताने के बाद अमिताभ ने कहा कि अब अब क्योंकि रिश्तेदारी सामने आ चुकी है, तो अब उन्हें करीना को क्या कह कर बुलाना चाहिए?

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati host Amitabh Bachchan revealed to Saif Ali Khan that their families are connected
हैवान - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी ‘हैवान’ ? 

  • फिल्म 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

  • इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म 'टशन' में देखा गया था।

  • इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 

  • यह इस साल 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed