फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरी-खरी: देश के नाम ‘बबीता जी’ ने लिखा ओपन लेटर, बोलीं –'खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म'

Sun, 12 Sep 2021 06:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 12 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji munmun dutta open letter over raj anadkat dating said ashamed of calling myself daughter of india
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता बेशक लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से राज करती हों, लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार मुनमुन अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार फिर मुनमुन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। दरअसल, मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है और अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।

taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji munmun dutta open letter over raj anadkat dating said ashamed of calling myself daughter of india
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन ने अपने ओपन लेटर में लिखा है कि 'आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है। आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है, ये  किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी, मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।'
taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji munmun dutta open letter over raj anadkat dating said ashamed of calling myself daughter of india
मुनमुन दत्ता (बबीता जी) - फोटो : सोशल मीडिया
आगे मुनमुन लिखती हैं ' तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें, तो रुक कर एक बार सोचना जरूर सोचें कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जा रहे हैं या नहीं। 'आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji munmun dutta open letter over raj anadkat dating said ashamed of calling myself daughter of india
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं मुनमुन ने मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं। खबरें ये थीं कि मुनमुन अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। जिसके बाद मुनमुन ने ओपन लेटर लिखकर मीडिया की क्लास लगा दी।
 
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji munmun dutta open letter over raj anadkat dating said ashamed of calling myself daughter of india
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
इस पोस्ट में उन्होंने अफेयर की खबरों को गलत और झूठी अफवाह फैलाने वाली पत्रकारिता को फटकार लगाई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आपको किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में इस तरह की काल्पनिक बातें छापने की आजादी किसने दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस तरह के व्यवहार से सामने वाली की छवि को जो नुक्सान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए रेस्पोंसिबल होगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने हाल में ही अपना बेटा खोया है। आप सेंसेशनल खबरों के लिए अपनी हद तक पार कर देते हैं। इस वजह क्या आप उनकी जिंदगी में आने वाले तूफानों की जिम्मेदारी ले सकते हैं? यदि नहीं, तो आपको शर्म आनी चाहिए'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed