बिग बॉस ओटीटी बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। संडे के वार में एक और कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो जाएगा, जिसके बाद घर में मौजूद सभी सितारे आपस में फिनाले के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे। इस सीजन की जहां जोड़ियों में शमिता और राकेश को पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दिव्या शुरू से ही घर में एक ऐसी सदस्य रही हैं जिनका कोई कनेक्शन नहीं बना है। हालांकि बीच में उनका और जीशान का साथ था लेकिन प्रतीक से हुए झगड़े के बाद जीशान को घर से बेघर कर दिया था गया।
Bigg Boss Ott: अपनी लेडी लव दिव्या अग्रवाल को देंगे वरुण सूद सरप्राइज, संडे के वार में मचेगा धमाल
शो में नजर आएंगे वरुण सूद
एस ऑफ स्पेस से शुरू हुई दिव्या और वरुण सूद के प्यार की कहानी उनके प्रशंसकों को काफी पसंद है। जहां दिव्या घर में लड़ रही थीं तो वही वरुण सूद लगातार बाहर अपनी लेडी लव का ट्विटर पर समर्थन करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वरुण सूद ‘संडे के वार’ यानी की आज करण जौहर के साथ सिर्फ मंच ही साझा करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए वो घर के अंदर भी एंट्री ले सकते हैं।
वरुण के साथ होंगे ये सितारे
वैसे वरुण सूद अकेले नहीं हैं जो बिग बॉस के घर में अकेले शिरकत करेंगे बल्कि उनके साथ सिंगर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई कलाकार करण जौहर के साथ ‘संडे के वार’ में मंच साझा करते हुए नजर आएंगे और अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के साथ-साथ कुछ घर वालों की क्लास भी लगाएंगे।
बता दें कि जब बिग बॉस ओटीटी में दिव्या अग्रवाल की एंट्री हो रही थी तो उन्होंने स्टेज पर करण जौहर के सामने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि वो चाहती हैं कि फैमिली वीक में उनके घर से वरुण सूद आएं। कई बार शो में दिव्या को वरुण को याद करते हुए भी देखा गया है। ऐसे में वरुण सूद का इस घर में आकर दिव्या का हौंसला बढ़ाना उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है।
प्रतीक से रहा शुरू से झगड़ा
दिव्या अग्रवाल का इस घर में अक्सर कंटेस्टेंट से झगड़ा देखने को मिलता है। शमिता शेट्टी से लंबे झगड़े के बाद दिव्या अग्रवाल उनसे बातचीत करती हुईं नजर आईं और मामले को सुलझाती दिखीं तो वही दूसरी तरफ दिव्या अग्रवाल जबसे इस घर में आईं हैं उनके और प्रतीक के बीच दर्शकों को हमेशा झगड़ा देखने को मिलता है।