फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद वापस लौटे ‘सावधान इंडिया’ फेम सुशांत सिंह, किसानों के समर्थन में किया ट्वीट

Fri, 19 Mar 2021 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh back to twitter after a short break actor support of farmers protest
सुशांत सिंह - फोटो : Twitter

आमिर खान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने के तुरंत बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह ने भी ट्विटर से ब्रेक लेने का एलान किया था। सुशांत सिंह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। किसान आंदोलन को भी उन्होंने समर्थन दिया और कई ट्वीट किए। थोड़े समय के ब्रेक के बाद अब वह फिर से ट्विटर पर वापस लौट आए हैं।

Sushant Singh back to twitter after a short break actor support of farmers protest
सुशांत सिंह - फोटो : अमर उजाला

लगभग छह दिन बाद सुशांत ने ट्विटर पर वापसी की है। उन्होंने पहला ट्वीट किसानों के समर्थन में किया और लिखा- ‘मैं वापस लौट आया। #FarmersProtest #FreeAllPoliticalPrisoners.’

Sushant Singh back to twitter after a short break actor support of farmers protest
सुशांत सिंह की पोस्ट - फोटो : Instagram

इससे पहले सुशांत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, 'सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले रहा हूं। रिबूट करने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh back to twitter after a short break actor support of farmers protest
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2012 में सुशांत क्राइम बेस्ड शो सावधान इंडिया से बतौर होस्ट जुड़े थे। जिसके बाद उन्हें घर-घर में जाना जाने लगा। सुशांत बेबाकी से किसी भी अहम मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं जिसके चलते उन्हें कई बार नुकसान भी भुगतना पड़ जाता है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का भी विरोध किया था। सुशांत ने कहा था कि इस वजह से उन्हें सावधान इंडिया से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Sushant Singh back to twitter after a short break actor support of farmers protest
सुशांत सिंह - फोटो : instagram/officialsushantsingh

सुशांत सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि सावधान इंडिया के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। जब एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या उन्हें सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी है? इस पर अभिनेता ने कहा, ‘यह बहुत ही छोटी कीमत है दोस्त। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगे?’

ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने सभी धर्मों पर कही ये बात, बोलीं- ‘मैं हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं...’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed