सीरियल की कहानी की हलचल का सबसे ज्यादा असर उसकी टीआरपी पर पड़ता है। इस हफ्ते की बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
TRP Week 10: पहले स्थान पर अनुपमा का दबदबा बरकरार, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टॉप पांच में जोरदार एंट्री
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। नतीजन, बार्क की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इसे टीआरपी रेटिंग में पिछली बार से भी ज्यादा इंप्रेशन मिले हैं। साथ अनुपमां लगातार टॉप पर बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शो में जल्द दिखाया जाने वाला है कि अनुपमा और राखी मिलकर काव्या की पोल खोलने वाले हैं। इस शो को इस वक्त दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
स्टार प्लस के इस शो को टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। बीते हफ्ते ये सीरियल तीसरे नंबर पर था। जल्द ही शो में इमली आदित्य के मिलने का ट्रैक देखने को मिलेगा। इस ट्रैक को दर्शक बेहद दिलचस्पी से देख रहे हैं। साथ ही इमली और आदित्य की केमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
टीआरपी की लिस्ट में तीसरे स्थान पर शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। पिछले हफ्ते इस शो ने अपनी जगह दूसरे स्थान पर बनाई थी। इन दिनों धारावाहिक में काफी ड्रामा और अच्छी कहानी चल रही है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
चौथे स्थान पर इस बार भी धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' मौजूद है। यह धारावाहिक टॉप पर भी रहा था लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है। सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं।