{"_id":"5ab8a4814f1c1ba4238b764d","slug":"sunil-grover-trolled-on-social-media-after-sharing-vegetable-selling-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में जगह न मिलने से सुनील ग्रोवर की हो गई ऐसी हालत, यूजर्स ने दे डाली ये सलाह ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल के शो में जगह न मिलने से सुनील ग्रोवर की हो गई ऐसी हालत, यूजर्स ने दे डाली ये सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने टेलीविजन पर एक बार फिर से वापसी कर ली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह शो कपिल को टीवी की दुनिया में नया मुकाम देगा लेकिन सोशल मीडिया पर शो को मिल रही प्रतिक्रिया कपिल के अरमानों पर पानी जरूर फेर सकती हैं। इस बीच उनके शो में डॉक्टर गुलाटी का रोल निभा चुके सुनील ग्रोवर ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिससे वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
Trending Videos
Sunil Grover
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर सब्जी बेचते हुए एक फोटो साझा की है। इसमें वह जमीन पर बैठे हुए हैं और चारों तरफ सब्जियां रखी हुई हैं। फोटो में वह महिला को सब्जी दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील ने Entrepreneurial लिखा। इस तस्वीर को पोस्ट करते ही सुनील यूजर्स के निशाने आ गए हैं।
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
Sunil Grover
एक यूजर ने लिखा इतने बुरे दिन आ गए हैं कभी नहीं सोचा था तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि तुम्हारी ऐसी हालत देखी नहीं जा रही है कपिल के शो पर आ जाओ। आपको बता दें, बीते दिनों सुनील और कपिल शर्मा की ट्विटर वार भी हुई थीं। हालांकि कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover
जल्द ही सुनील ग्रोवर भी टीवी दी दुनिया में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे नजर आएंगी। इन खबरों को तब हवा मिली जब पिछले दिनों दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद यह सस्पेंस बढ़ गया था लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। इस क्रिकेट कॉमेडी डिजिटल शो को Lil Frodo Productions प्रोड्यूस करेगा।
विज्ञापन
Sunil Grover
इसकी प्रमुख प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस हैं। प्रीति सिमोस ही कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूसर रही हैं। यही नहीं वह सोनी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव हेड भी थीं।