फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कपिल शर्मा शो' के बारे में सुनील ग्रोवर बोल गए इतनी बड़ी बात, नहीं कर पाएंगे भरोसा

Sat, 29 Apr 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 29 Apr 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover Opens Up On His Controversy With Kapil Sharma, Says The Show Wasn't His Like Kapil
Kapil Sharma Sunil Grover
सुनील ग्रोवर ने जब से कपिल शर्मा का शो छोड़ा है तभी से वह मीडिया से गायब हैं। कपिल से हुए झगड़े से वह इतने दुखी थे कि उन्होंने शो की शूटिंग तक छोड़ दी थी। उनके फैंस ने उनसे शो में लौटने के कई सवाल किए। यहां तक कि एक्टर ऋषि कपूर और नवजोत सिंह सिद्धू तक ने सुनील से शो में लौटने की गुजारिश की थी लेकिन उन्होंने इसका भी जवाब नहीं दिया। अब सुनील ने इन सभी मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Sunil Grover Opens Up On His Controversy With Kapil Sharma, Says The Show Wasn't His Like Kapil
सोनू निगम के साथ सुनील ग्रोवर
सुनील ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कपिल से झगड़े से लेकर अपने प्लान तक के बारे में बात की। कपिल के साथ फ्लाइट में हुए झगड़े को सुनील ने एमरजेंसी लैंडिंग की तरह बताया। बतौर सुनील, 'सब अचानक से हुआ।' सुनील ने कहा कि उन्हें कई शो के ऑफर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी शो के लिए हामी नहीं भरी है।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत
Sunil Grover Opens Up On His Controversy With Kapil Sharma, Says The Show Wasn't His Like Kapil
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
सुनील ने कई एपिसोड्स से 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग नहीं की है। शो में लौटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। कपिल के माफी मांगने पर भी सुनील ने कहा कि, 'हम काल्पनिक बातें क्यों कर रहे हैं।' सुनील ने इस बात का भी खुलासा किया कि शो छोड़ने के बाद से उन्होंने एक भी एपिसोड नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के बढ़ गए भाव, इस बड़े स्टार का ठुकराया ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover Opens Up On His Controversy With Kapil Sharma, Says The Show Wasn't His Like Kapil
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
सुनील ने कहा, 'मैं काफी बिजी था। जब से मैं शो से बाहर हूं तब से मैंने एक भी एपिसोड नहीं देखा है। कुछ प्रोमो देखे हैं बस।' 'द कपिल शर्मा शो' ने हाल ही में 100 एपिसोड पूरे किए थे जिसका जश्न जोरों-शोरों से मना था। कपिल ने किसी का नाम लिए बिना शो का हिस्सा रहे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि जो शो का हिस्सा नहीं हैं उनका भी शुक्रिया।

ये भी पढ़ें: डूबते करियर को बचाने के लिए कपिल शर्मा ने इस चैनल से लगाई गुहार
विज्ञापन
Sunil Grover Opens Up On His Controversy With Kapil Sharma, Says The Show Wasn't His Like Kapil
sunil grover
सुनील से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने शो का 100वां एपिसोड नहीं देखा। मेरा नाम न लेने से वैसे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं शो का अभिन्न हिस्सा था। मुझे शुक्रिया कहने की क्या जरूरत। मेरा भी तो शो था वो।' वहीं एक सवाल पर सुनील ने कहा कि वह शो जितना कपिल का है उतना उनका नहीं था और इसका अंदाजा उन्हें काफी बाद में हुआ।

ये भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर के लिए चैनल ने कपिल शर्मा पर फोड़ा एक और बम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed