फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Complaint Against Navjot Singh Sidhu For Cracking Vulgar Jokes In The Kapil Sharma Show

कपिल पर दोहरी गाज, क्या सिद्धू भी छोड़ देंगे साथ?

Mon, 10 Apr 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 10 Apr 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Complaint Against Navjot Singh Sidhu For Cracking Vulgar Jokes In The Kapil Sharma Show
नवजोत सिंह सिद्धू
ये खबर नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी है लेकिन इसका सीधा सीधा असर कपिल शर्मा पर पड़ने के आसार दिख रहे हैं। कपिल शर्मा के शो पर अश्लील चुटकुलों को लेकर विवाद में आए सिद्धू पर अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो वो कपिल शर्मा को ही सीधा नुकसान पहुंचाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी मौजूदगी के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। सिद्धू पर पंजाब और हरियाणा के सीनियर वकील एचसी अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक एपिसोड में अश्लील और द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल किया है। सिद्धू पर आई इस मुसीबत का खामियाजा कपिल शर्मा को भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एचसी अरोड़ा ने सिद्धू के शो में शिरकत करने पर रोक लगाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है जिसकी सुनवाई होनी बाकी है। ऐसे में अगर कोर्ट सिद्धू के शो में शामिल होने पर वाकई में रोक लगा देता है तो ये कपिल के लिए सबसे बड़ा झटका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक, कह दी ऐसी बात


कपिल का शो वैसे ही पिछले कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा है। अली असगर, सुनील ग्रोवर और सुगंधा मिश्रा कई दिनों से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। कपिल के पास अब मिला-जुलाकर किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और सिद्धू ही बचे हैं।

सिद्धू आज से नहीं, कई सालों से कपिल के शो का हिस्सा हैं। उनके जाने से कपिल को टीआरपी के साथ-साथ अपने फैंस को भी खोना पड़ेगा। वहीं शो पर आने वाले सेलेब्रिटीज भी सिद्धू को काफी पसंद करते हैं, तो कहीं ऐसा न हो कि शो में सितारें आने से मना कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed