फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' में श्रीसंथ ने थप्पड़ कांड पर किया था खुलासा, अब हरभजन बोले- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता..'

Thu, 24 Jan 2019 03:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 24 Jan 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
sreesanth slapgate controversy now harbhajan singh opens up
Sreesanth - फोटो : voot

बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में क्रिकेटर श्रीसंथ (Sreesanth) अपने कारनामों की वजह से खूब सुर्खियों में रहें। बिग बॉस के घर में आने से पहले भी श्रीसंथ का विवादों से खूब नाता रहा। इस दौरान उन्होंने पहली बार 'थप्पड़ कांड' पर बताया कि असल में उस दिन हुआ क्या था। श्रीसंथ के बाद अब हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का इस पर बयान आया है।

sreesanth slapgate controversy now harbhajan singh opens up
bhajji, sreesanth - फोटो : file photo

बिहाइंडडवुड्स एयर से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि 'श्रीसंथ के साथ मैदान पर जो कुछ भी हुआ उस पर लोग आज तक बातें करते हैं। अगर मुझे जिंदगी में किसी चीज को सुधारने का मौका मिले तो मैं अपनी इस गलती को सुधारना चाहूंगा। मुझे उस दिन वह नहीं करना चाहिए था। उस गलती के लिए मैं माफी मांगता हूं।' 

sreesanth slapgate controversy now harbhajan singh opens up
sreesanth - फोटो : file photo

हरभजन ने आगे कहा कि 'श्रीसंथ बहुत टैलेंटेड हैं। उनकी पत्नी और बच्चों को शुभकामनाएं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। मैं अभी भी तुम्हारा भाई हूं।' दरअसल, साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में श्रीसंथ और क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीच जमकर बवाल मचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth slapgate controversy now harbhajan singh opens up
sreesanth - फोटो : voot

एक मैच के दौरान श्रीसंथ रोने लगे जिससे नाराज हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के बाद श्रीसंथ फील्ड पर ही रोने लगे। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस घटना के बाद हरभजन को 11 मैच के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने इसे अपने करियर की बड़ी भूल बताई थी।

विज्ञापन
sreesanth slapgate controversy now harbhajan singh opens up
sreesanth - फोटो : voot

बिग बॉस के घर में श्रीसंथ ने कंटेस्टेंट सुरभि राणा से इसका जिक्र किया और कहा कि 'आज मैं इस पूरे घटना की सच्चाई बताना चाहता हूं। हां, मैं बहुत उत्तेजित था ये बात मैं मानता हूं। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। दूसरी ओर से हरभजन सिंह हाथ मिलाने की बजाय उल्टे हाथ से जोर से गाल पर मारते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed