फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाबीजी घर पर हैं' का ये एक्टर ले रहा तलाक, बोला- 'मां-बाप के दबाव में की थी शादी'

Wed, 23 Jan 2019 10:07 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 23 Jan 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
bhabhi ghar par hain actor sandeep anand filed for divorce now
television

टीवी अभिनेता संदीप आनंद पत्नी से अलग होने जा रहे हैं। संदीप को लोकप्रिय टीवी सीरियल 'मे आय कम इन मैडम' में देखा गया था। गौरतलब है कि संदीप और उनकी पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी है और दोनों अब अलग रह रहे हैं। संदीप की साल 2012 में ही शादी हुई थी। संदीप कभी भी अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर कोई बात नहीं किया करते थे। अब वह टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में दिखाई देते हैं। 

bhabhi ghar par hain actor sandeep anand filed for divorce now
television

बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, संदीप अपनी शादीशुदा लाइफ से तंग आ गए थे। वह इसे लेकर पूरी तरह से असमंजस की स्थिति पड़ गए थे। एक्टर ने बताया कि 'मैं एक छोटे से कस्बे उज्जैन का रहने वाला हूं, जब मैं साल 2006 में मुंबई आया तो मुझे थिएटर के एक्ट के आधार पर कुछ शो मिल गए, और मां-बाप के दबाव के चलते एक ऐसी लड़की से शादी करनी पड़ी जिसे मैं जानता तक नहीं था,

bhabhi ghar par hain actor sandeep anand filed for divorce now
television

'मैंने महसूस किया कि हम दोनों की सोच बहुत अलग है,  वह भी एक छोटे से कस्बे की थी और मैं अब मुंबई में रह रहा था, अलग समाज और अलग सस्कृति, लेकिन मैंने अपनी कुछ जिम्मेदारियां भी निभाई, मैंने शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने की हरसंभव कोशिश की और 7 साल तक इस रिश्ते को बनाकर रखने की लाख प्रयास किये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस फैसले पर आना पड़ा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabhi ghar par hain actor sandeep anand filed for divorce now
television

बता दें कि 31 वर्षीय इस एक्टर ने तलाक के पेपर भर दिए हैं। अभिनेता ने कहा 'हां, मैंने तलाक के लिए अर्जी डाली है और हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, मैंने अपनी जिंदगी का रुख मोड़ लिया है और मुझे यकीन है कि उन्होंने भी नया रास्ता ढूंढ लिया होगा।'संदीप को इस शादी से एक बेटा है जो अपनी मां के साथ रहता है।

विज्ञापन
bhabhi ghar par hain actor sandeep anand filed for divorce now
television

संदीप को छोटे परदे पर पहचान मशहूर टीवी सीरियल मे आय कम इन मैडम से मिली थी। लेकिन शो के बंद होने के बाद वह एक लोकप्रिय टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में दिखाई देने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed