टीवी रियलिटी शो स्पिलिट्सविला के पूर्व कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। वजह यह है कि वो अपना जेंडर बदलवाकर लड़की बन गए हैं। साथ ही उन्होंने अपना नाम गौरी रख लिया है। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा दिया है।
इस स्टार के साथ 11 साल की उम्र में हुआ था रेप, अब किया खुलासा
गौरी ने बताया है कि 11 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ था। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में गौरी ने कहा कि उनसे 6-7 साल बड़े दोस्तों ने उनका रेप किया था। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो उल्टा उन्हीं को इसका जिम्मेदार ठहराया गया था।
इस स्टार के साथ 11 साल की उम्र में हुआ था रेप, अब किया खुलासा
गौरी ने बताया कि उन्हें लड़कियों की तरह कपड़े पहनना अच्छा लगाता था इसलिए सारा दोष उन पर मढ़ दिया गया। उन्होंने कहा कि वो दो लड़के थे जो उनके साथ ट्यूशन में पढ़ते थे। उन लड़कों ने गौरी को देर रात पार्क में रोक लिया।
इस स्टार के साथ 11 साल की उम्र में हुआ था रेप, अब किया खुलासा
उन लड़कों ने गौरी से बड़े प्यार से बातें की। गौरी ने कहा कि बड़े लड़कों से मिल रहे इस अंटेशन को देखकर उन्हें बहुत खुशी होती थी। शायद ऐसा इसलिए हुआ कि उन्हें लड़कों के प्रति आकर्षण था। गौरी का कहना है उस समय वो काफी भोली-भाली थीं।
इस स्टार के साथ 11 साल की उम्र में हुआ था रेप, अब किया खुलासा
इससे पहले गौरी कुछ समझ पातीं उन्होंने पहले उसे किस किया फिर गंदी हरकत और फिर रेप कर दिया। गौरी ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें काफी चोट आई थी। उन्हें लग रहा था कि जो हुआ वो गलत है लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को इस बारे में बताया।