फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12 विवाद: अब सोनू निगम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बहुत समय से चुप हूं लेकिन अब बस...

Wed, 02 Jun 2021 05:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 02 Jun 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam on Indian Idol 12 controversy says its no ones fault end this issue right now
आदित्य नारायण, अमित कुमार, सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया बेहद निराली है जहां कई बार छोटी छोटी बातों पर विवाद शुरू हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि ये विवाद थमने का नाम ही नहीं लेता है। इस वक्त इंडियन आइडल 12 को लेकर भी एक ऐसा ही विवाद शुरू हुआ है जो आगे ही बढ़ता चला जा रहा है। दरअसल इंडियन आइडल 12 के एक एपिसोड में किशोर कुमार स्पेशल थीम रखी गई थी। इस एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार जी को बुलाया गया था।



किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद शुरू हुआ विवाद

हालांकि एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट और जजों द्वारा किशोर कुमार के गाने के साथ न्याय ना कर पाने पर फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर दी। वहीं फैंस की नाराजगी का समर्थन करते हुए अमित कुमार ने कहा कि उन्हें भी वहां सबकी परफॉरमेंस पसंद नहीं आई थी लेकिन उन्हें तारीफ करने को कहा गया तो उन्होंने वैसा कर दिया।




सोनू निगम ने दी प्रतिक्रिया

अब इस बात को लेकर शो के होस्ट आदित्य नारायण काफी भड़क गए और उन्होंने कहा कि अगर अमित जी को एपिसोड पसंद नहीं आया था तो वो पहले कह देते, उसमें बदलाव हो जाता लेकिन इस तरह से उन्हें शो को लेकर ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी। इस मुद्दे पर बहुत से लोग अपनी बात कह चुके हैं वहीं हाल ही में शो को पूर्व जज रहे गायक सोनू निगम ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sonu Nigam on Indian Idol 12 controversy says its no ones fault end this issue right now
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर खुद संगीत जगत को लेकर कुछ ना कुछ खुलासे करते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार वो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं। हालांकि इंडियन आइडल को लेकर हो रहे विवाद को अब सोनू ने खत्म कर देने को कहा है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अमित कुमार को सही बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल की भी इसमें कोई गलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि, 'बहुत दिनों से मैं ये विवाद देख रहा हूं और चुप हूं लेकिन अब ये बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। अमित कुमार जी एक स्पेशल एपिसोड में आए और ऐसी बातें सामने आई कि बच्चों ने अच्छा नहीं गाया और जजों ने अच्छा नहीं गाया, ये आपकी राय है। हर कोई किशोर कुमार नहीं बन सकता। किशोर कुमार तो कोई ही नहीं बन सकता, पर हर कोई उनके गाने के साथ इंसाफ नहीं कर सकता'।

Sonu Nigam on Indian Idol 12 controversy says its no ones fault end this issue right now
सोनू निगम - फोटो : Twitter

आगे सोनू निगम ने कहा कि, 'अभी अमित कुमार जी आएं हैं वो बहुत बड़े आदमी हैं। वो हमारे उस्ताद के बेटे हैं। उन्होंने हमसे ज्यादा दुनिया देखी हैं। उन्होंने बहुत बड़े बड़े लोगों के साथ काम किया है। वो बहुत शरीफ आदमी है जो जल्दी कुछ बोलते नहीं और लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। मैं इंडियन आइडल से कहना चाहूंगा कि इस विवाद को खत्म दें। अमित कुमार जी ने कभी ये नहीं कहा कि उन्हें जबरदस्ती कहा गया था। उन्होंने बस एक बात कही। इसमें इंडियन आइडल की भी गलती नहीं है। उन्होंने सिर्फ यही कहा कि हमारे कंटेस्टेंट की थोड़ी तारीफ कर दीजिएगा जिससे उनका हौंसला बढ़े।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Nigam on Indian Idol 12 controversy says its no ones fault end this issue right now
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया

आगे सोनू निगम ने कहा कि, 'इसमें अमित कुमार ने ना कुछ गलत कहा ना ही इंडियन आइडल ने, लेकिन जो लोग इस विवाद को बार बार बढ़ा रहें वो गलत हैं। ऐसी बातें कहीं गईं कि अमित कुमार जी भड़क गए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो इस पर भड़के नहीं थे उन्होंने सिर्फ एक बात कही थी कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया और उन्हें एपिसोड कुछ खास पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन
Sonu Nigam on Indian Idol 12 controversy says its no ones fault end this issue right now
सोनू निगम - फोटो : Insatagram- @sonunigamofficial

सोनू ने कहा कि, 'अमित जी को अकेला छोड़ दीजिए। क्या हमारा कोई बड़ा या टीचर हमसे ये कहता है कि और अच्छा कर सकते हो या ये अच्छा नहीं था तो हम क्या बुरा मानकर बैठ जाते हैं? हमें सोचना चाहिए कि हम उसे कैसे सही कर सकते हैं। अमित कुमार जी ने कहा कि उन्हें तारीफ करने के लिए कहा गया था लेकिन विवाद तो पहले ही हो गया था। मैं सबसे निवेदन करुंगा कि बिना बात के विवाद करने की जरूरत नहीं है। इंडियन आइडल एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, कभी कभी कंटेस्टेंट से गलती हो जाती है, लेकिन इस विवाद को अब यहीं खत्म कर दें'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed