सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों कई महान गायकों ने शो की जमकर आलोचना की थी। लेकिन शो के चाहने वालों पर इसका प्रभाव नहीं दिखा। वे अभी भी शो को उतने ही चाव से देखते हैं जैसे की पहले देखा करते थे। वहीं मंच पर एक से बढ़कर एक प्रतिभागी अपनी आवाज से जजों का दिल जीत लेते हैं। उन्हीं में से एक उभरते गायक की आज हम बात करेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के छोटा पैकेट बड़ा धमाका यानी पवनदीप राजन की। पवनदीप ना केवल एक अच्छे गायक बल्कि एक प्रतिभाशाली संगीतकार भी हैं। हारमोनियम से लेकर मैंडोलिन तक वह कई तरह के वाद्य यंत्र बजा बखूबी बजा लेते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पवनदीप राजन ने अपनी औपचारिक ट्रेनिंग काफी देर से शुरू की थी। इंडियन आइडल से पहले भी पवनदीप एक सिंगिंग रियलिटी शो के विजेता रह चुके हैं। आज इस रिपोर्ट में जानते हैं पवनदीप राजन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें ...
छोटा पैकेट बड़ा धमाका: इस शो को जीतकर इंडियन आइडल का हिस्सा बने पवनदीप राजन, बचपन से ही संगीत से रहा लगाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन