फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी पर निभाया था हनुमान का किरदार, 2 साल डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड से किया निकाह

Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
siya ke ram hanuman danish akhtar saifi gets married

टीवी के मशहूर सीरियल 'सिया के राम' में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश अख्तर सैफी ने आखिरकार शादी कर ली है। एक्टर और रेसलर दानिश ने 26 जनवरी 2018 को गर्लफ्रेंड नादिया शेख से शादी कर ली है। उन्होंने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और लोगों को अपेन निकाह के बारे में जानकारी दी है। 

Trending Videos
siya ke ram hanuman danish akhtar saifi gets married

दानिश ने शादी के बाद दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह लोग एक-दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे थे। दोनों का परिवार राजी होने के बाद शादी कर दी गई। दानिश ने बताया कि गर्लफ्रेंड नादिया से उनकी मुलाकात एक जिम में हुई थी। यहीं दोनों में दोस्ती हुई और डेटिंग शुरू हो गई।

siya ke ram hanuman danish akhtar saifi gets married

26 जनवरी को शादी करने की बात पर दानिश ने खुलासा किया कि नादिया की बहन की शादी भी 26 जनवरी को हुई। इसलिए दोनों बहनों ने साथ में शादी करने का प्लान बनाया और एक साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
siya ke ram hanuman danish akhtar saifi gets married

दानिश ने अपने हनुमान के रोल के बारे में बताया कि टीवी शो सिया के राम के डायरेक्टर राम निखिल सिन्हा ने उन्हें रेसलिंग करते हुए देखा था। बाद में उन्होंने दानिश से कॉन्टेक्ट किया और इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इसके बारे में जानने के बाद उसने तुरत हां कह दी थी। आपको बता दें कि दानिश जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में भीम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed