फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसंती बनकर 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर पहुंची हेमा मालिनी, याद दिलाई 'शोले'

Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
hema malini recreated basanti and dhanno scene of film sholay on dance india dance set
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालनी इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं। उनकी यह खास वजह कोई औरर नहीं बल्कि 42 साल पुरानी उनकी फिल्म 'शोले' है। हेमा मालनी को एक बार फिर से 'शोले' की बसंती के रूप में देखा गया है।

 
hema malini recreated basanti and dhanno scene of film sholay on dance india dance set
दरअसल कलाकार से राजनेता बनी हेमा मालनी जी टीवी पर प्रसारित होने वाली डांस रियल्टी शो 'डांस इंडिया डांस' में एक गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। यहां उन्होनें 42 साल पुरानी अपनी फिल्म 'शोले' की यादों को ताजा कर दिया।
hema malini recreated basanti and dhanno scene of film sholay on dance india dance set
'डांस इंडिया डांस' के जज मुदस्सर खान और मर्जी पेस्टनजी के अनुरोध करने पर हेमा मालिनी एक बार फिर से बसंती बनी और 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर अपनी धन्नो को दौड़ाया। उन्होंने फिल्म 'शोले' का तांगे वाला सीन रिक्रिएट किया। इतना ही नहीं हेमा के साथ मुदस्सर और मर्जी ने भी जय और वीरू का किरदार करके लोगों का दिल जीत लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini recreated basanti and dhanno scene of film sholay on dance india dance set
'डांस इंडिया डांस' के सेट पर मुदस्सर खान और मर्जी पेस्टनजी ने हेमा मालिनी के साथ 'शोले' फिल्म का 'जान जब तक है जान मैं नाचुंगी' गाना समर्पित करते हुए डांस भी किया। आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने 1975 में आई फिल्म 'शोले' में एक तांगे वाली लड़की की भूमिका निभाई थी। उनके साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धमेंद्र थे। यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में अब तक की सबसे बडी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed