मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही टीवी जगत शोक में डूबा हुआ है। सिद्धार्थ के दोस्त, फैंस और कई टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। एजाज ने पोस्ट शेयर कर बताया कि सिद्धार्थ उनके लिए कितने अहम थे। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला से माफी भी मांगी है।
Sidharth Shukla: एजाज खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को निधन के बाद किया याद, इमोशनल पोस्ट शेयर कर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजाज ने सिद्धार्थ से मांगी माफी
एजाज ने आगे लिखा, 'मुझे माफ कर दे मेरे भाई। बिग बॉस के घर में तुझसे प्यार हो गया था। मैंने जिंदगी में इतने करीब से किसी को नहीं देखा। बिग बॉस के घर में सिर्फ तू ही था, जो मुझे अच्छे से समझता था। तेरे उसूल, तेरा बेझिझक बोलना, तेरा हर बात पर अड़ जाना… तू जीतने तक हार नहीं मानता था।'
सिद्धार्थ को बताया इंस्पिरेशन
अपनी पोस्ट में इनोशनल होते हुए एजाज खान ने लिखा, 'मैंने तुझको अपने परिवार से ज्यादा मान लिया था। तुम एक शानदार इंसान थे। मेरी इंस्पिरेशन हो। तुमने एक बात बोली थी, जो आज भी मुझे ताकत देती है। तेरी याद और सीख दोनों मेरे साथ हैं। मुझे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। अब नहीं तो फिर कभी मुलाकात तो जरूर होगी।'
ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े थे। श्मशान घाट में मौजूद लोगों के मुताबिक अंतिम क्रिया के सभी रिवाज शहनाज गिल ने ही पूरे किए। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई है।
बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ
बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे- धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड-टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। साल 2008 से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक के जरिए लोगों के बीच मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।