फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता: अब कहां हैं टप्पू की 'छोटी पत्नी' टीना? खूबसूरती देख होश संभालना हो जाएगा मुश्किल

Sun, 05 Sep 2021 02:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Sep 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah tappu on screen wife tina aka nupur bhatt see photos
नूपुर भट्ट - फोटो : social media

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 13 साल हो चुके हैं। इन सालों में कई कलाकार अभी भी शो के साथ जुड़े हैं तो कई कलाकार ऐसे भी हैं हैं जिन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। पर इसी बीच इस कॉमेडी शो में कुछ कलाकारों ने ऐसा काम किया जो एक या दो एपिसोड्स में ही नजर आए लेकिन दर्शकों को उनके किरदार खूब भाए। उन्हीं किरदारों में से एक है छोटे टप्पू की पत्नी ‘टीना’ का। कुछ ही एपिसोड्स के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आईं टीना नाम की एक बच्ची होती हैं, जिससे टप्पू की शादी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कौन हैं वो टीना।



कौन हैं टप्पू की टीना?  

तारक मेहता के एक एपिसोड में दर्शाया गया था कि कम उम्र में ही टप्पू की टीना नामक लड़की से शादी हो जाती है। जो जेठालाल और गड़ा परिवार के लिए काफी मुसीबतें खड़ी कर देती हैं। बहुत ही कम उम्र में टीना ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। एक अकेली बच्ची ने जेठालाल की नाक में दम कर दिया था। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि क्या है टीना का असली नाम और इन दिनों वो क्या करती है।

taarak mehta ka ooltah chashmah tappu on screen wife tina aka nupur bhatt see photos
नूपुर भट्ट - फोटो : social media

नूपुर भट्ट है टीना का असली नाम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में छोटे टप्पू की पत्नी का किरदार निभा चुकी टीना का असली नाम नूपुर भट्ट है। नूपुर अब 20 साल की हो चुकी हैं। 1999 में जन्मीं नूपुर भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वो आए दिन अपनी खूबसूरत तसवीरों से प्रशंसकों का दिल जीतती रहती हैं। बता दें कि नूपुर मनोरंजन जगत से दूर खुद का एक मीम पेज चलाती हैं।


View this post on Instagram

A post shared by NupurBhatt. (@nupurrbhatt)

taarak mehta ka ooltah chashmah tappu on screen wife tina aka nupur bhatt see photos
नूपुर भट्ट - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर साझा करती हैं खूबसूरत तस्वीरें

टीना उर्फ नूपुर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 7 हजार के करीब फॉलोवर्स हैं। असल जिंदगी में नूपुर काफी स्टाइलिश हैं। और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि उन्हें घूमना बहुत पसंद है।


View this post on Instagram

A post shared by NupurBhatt. (@nupurrbhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah tappu on screen wife tina aka nupur bhatt see photos
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

13 सालों से कर रहा है दर्शकों का मनोरंजन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देश में सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाला सीरियल है। 28 जुलाई 2008 से इसका प्रसारण शुरू हुआ है और यह हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन आता है। जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। शो में कई कलाकार आए गए लेकिन दर्शकों का प्यार इसके प्रति कभी कम नहीं हुआ। इस शो का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय है। बता दें कि शो में दिलीप जोशी, जेठालाल मुख्य भूमिका में हैं। दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया था लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है और मेकर्स ने ये साफ किया है कि अब दिशा शो में वापस नहीं लौटने वाली। इसके अलावा शो में चंपकलाल, टप्पू, बबिता जी और पोपटलाल को दर्शकों से खूब प्यार मिलता है।

 

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah tappu on screen wife tina aka nupur bhatt see photos
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media

इस कॉलम पर आधारित है शो

यह शो पत्रकार और नाटककार तारक मेहता के कॉलम 'दुनिया ने उंधा चश्मा' पर आधारित है। तारक मेहता यह कॉलम गुजराती मैगजीन चित्रलेखा के लिए लिखते थे। कहानी की पृष्ठभूमि में मुंबई के गोरेगांव में स्थित गोकुलधाम सोसाइटी है, जहां बिजनेसमैन जेठालाल अपनी पत्नी दयाबेन, बेटे टप्पू और अपने पिता चंपकलाल के साथ रहते हैं। यह शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा अपनी जगह कायम रखता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed