फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फादर्स डे: श्वेता तिवारी के पति का छलका दर्द, बोले- 'मैंने बहुत कोशिश की बच्चों से मिलने की लेकिन मैं हार गया'

Sun, 20 Jun 2021 07:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Speaks up About of not meeting his son on Fathers Day
अभिनव कोहली, रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पति अभिनव कोहली अपने बेटे रेयांश से मिलने के लिए बेताब हो रहे हैं और हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। हालांकि अभी तक वह नाकाम ही रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर श्वेता से टक्कर लेने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। श्वेता के बाहर जाते ही अभिनव ने बेटे को अपने पास रखने की सारी कोशिशें कीं, यहां तक कि मामला महिला आयोग और कोर्ट तक भी पहुंच गया, बावजूद इसके अभिनव के हाथ कुछ नहीं लगा। आज फादर्स डे के मौके पर अपने बेटे को मिस कर रहे अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है और मर्दों के हक की बात कही है।

अभिनव कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो स्पष्ट तौर पर अपने हक की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। अभिनव ने बातों बातों में कहा कि पुरुषों के बचाव के लिए भी एक कानून बनना चाहिए जो उन्हें बच्चों को बाप से दूर रखने में और झूठे आरोपों से बचाए। 

Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Speaks up About of not meeting his son on Fathers Day
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली और रेयांश - फोटो : Instagram

अभिनव वीडियो में कहते दिखते हैं, 'आज फादर्स डे है और आज भी मैं अपने बच्चे को नहीं मिल पाऊंगा। पिछले साल भी नहीं मिल पाया था। बहुत कोशिश की लेकिन मैं हार गया। एक दो दिन में श्वेता वापस आ जाएगी। जब मेरे बच्चे की मां उसे छोड़कर चली गई थी और मेरा बच्चा बिना मां-बाप के था, तब डेढ़ महीने तक मैंने बहुत कोशिश की और बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन मैं हार गया। मैं उससे नहीं मिल सका।'

Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Speaks up About of not meeting his son on Fathers Day
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram

वहीं वीडियो के साथ कैप्शन में अभिनव लिखते हैं,' बहुत अच्छी बात है कि औरतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बने हैं लेकिन अब मर्दों के बचाव के लिए भी कानून बनने चाहिए। जो बच्चों को बाप से दूर रखने से और फर्जी केस से बचाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Speaks up About of not meeting his son on Fathers Day
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे कहा- 'मेरे जैसे बहुत सारे आदमी हैं जो कई लड़ाईयां हारे हैं और हार के बैठे हैं लेकिन जंग अभी बाकी है। कई लड़ाईयां हारूंगा मैं लेकिन हार से सीखूंगा, शक्ति लूंगा और लड़ता रहूंगा। क्योंकि लड़ना जरूरी है आज मेरे साथ हो रहा है और कल ये मेरे बेटे के साथ होगा। मेरे साथ तो जो होना है वो हो गया लेकिन ऐसा मेरे बेेटे के साथ ना हो इसलिए जंग जारी रहेगी।'

विज्ञापन
Shweta Tiwari Husband Abhinav Kohli Speaks up About of not meeting his son on Fathers Day
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव यहीं नहीं रुकते और कहते हैं, 'मैं जितनी बार भी हारूंगा उतनी बार ही फिर उठूंगा क्योंकि ये मेरा हक है कि मैं अपने बच्चे से मिलूं, ये मेरे बच्चे का हक है कि वो अपने बाप से मिलें और ये मर्दों का हक है कि उनके खिलाफ कोई गलत कानून ना हो। हमारे जज्बात ना कुचले जाएं और हमारी आजादी भी ना छीनी जाए।' बता दें कि पिछले साल ही श्वेता और अभिनव कोहली अलग हो गए हैं। बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर दोनों कोर्ट कचहरी के दांव पेंचों में फंसे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed