मनोरंजन जगत में अक्सर कई रिश्ते बनते और बिगड़ते ही नजर आते हैं। फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत तक कई ऐसी मशहूर जोड़ियां मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर कपल्स गोल्स देती नजर आती हैं। मनोरंजन जगत की इन्हीं मशहूर जोड़ियों में से एक है बिग बॉस ओटीटी से साथ आए एक्टर राकेश बापट और अभिनेत्री शमिता शेट्टी की जोड़ी। रियलिटी शो से बना यह कपल दर्शकों को काफी पसंद आता है। लेकिन हाल ही में इस कपल से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
2 of 5
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : insta
दरअसल अभिनेता राकेश बापट में हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान राकेश ने कहा कि मैं आपको बताता हूं दो लोग एक- दूसरे के लिए कैसी ऊर्जा महसूस करते हैं। हम फिलहाल हैप्पी जोन में हैं और वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। राकेश आगे कहते हैं कि दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि कोई भी चीज उस पर असर ना डाल सके। शमिता एक अच्छी इंसान है। मैं उन लोगों की बहुत इज्जत करता हूं जो ईमानदार होते हैं।
3 of 5
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : social media
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं फिलहाल इस रिश्ते को रिलेशनशिप का नाम नहीं दूंगा। यह एक बॉन्ड है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो दो लोग एक- दूसरे के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। एक- दूसरे की परवाह कर रहे हैं। वह एक महिला है और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी और राकेश बापट ब्रेकअप की खबरें काफी वायरल हुई थी। हालांकि दोनों से ही इस खबर को खारिज कर दिया था।
4 of 5
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : insta
राकेश बापट और शमिता शेट्टी को अक्सर कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों आए दिन एक- दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं। बीते दिनों उन्हें एक अवार्ड फंक्शन के दौरान साथ देखा गया था। इसके अलावा वह दोनों आए दिन एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते भी दिखाई देते हैं। फैंस भी दोनों को साथ देखना काफी पसंद हैं और इन पर जमकर प्यार भी लुटाते हैं।
5 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दौरान एक- दूसरे से मिले थे। शो में साथ रहने के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हो और फिर उनकी यह दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में तब्दील हो गई। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों लगातार एक- दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। लेकिन अब राकेश की तरफ से दिए गए बयान के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हो सकते हैं।