Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Karan Johar tells Bharti singh that he is afraid that her delivery will happen on hunarbaaz set, suggest some names for baby also
{"_id":"624081da18608376355c388a","slug":"karan-johar-tells-bharti-singh-that-he-is-afraid-that-her-delivery-will-happen-on-hunarbaaz-set-suggest-some-names-for-baby-also","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hunarbaaz: करण जौहर को है 'हुनरबाज' के सेट पर भारती की डिलीवरी होने का डर, भारती-हर्ष को दे दिया ये सुझाव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Hunarbaaz: करण जौहर को है 'हुनरबाज' के सेट पर भारती की डिलीवरी होने का डर, भारती-हर्ष को दे दिया ये सुझाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हुनरबाज के सेट पर मौजूद भारती सिंह, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाले हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी भारती 'हुनरबाज: देश की शान' शो को अपने पति हर्ष के साथ होस्ट कर रही हैं। हाल ही में 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती शो के जज करण जौहर और परिणीति से बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में करण भारती को उनकी डिलीवरी को लेकर अपना डर बता रहे हैं, तो वहीं परिणीति के साथ मिलकर कुछ नामों का सुझाव भी दे रहे हैं।
2 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण भारती से कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे डर है कि कहीं भारती का बच्ची यहीं ( सेट पर) न हो जाए। इस पर भारती कहती कि हां कभी भी हो सकता है, डॉक्टर ने बोल दिया है। इसके बाद करण और परिणीति भारती और हर्ष को उनके होने वाले बच्चे के लिए नामों का सुझाव देने लगते हैं। दोनों मजाकिया अंदाज में भारती से कहते हैं कि अगर लड़का हुआ तो उसका नाम हुनर और लड़की हुई को उसका नाम होगा बाज। इस पर भारती करण से कहती हैं कि अच्छा अपने बच्चों के नाम यश-रूही रखा है। हमारे बच्चे का नाम हुनर।
इसके बाद करण जौहर भारती और हर्ष को सीरियस होकर कहते हैं कि लड़का हुआ तो उसको नाम देता हूं प्रबीर, इसका मतलब होता है किंग, राज करने वाला। रणबीर, कबीर तो बहुत हैं, लेकिन प्रबीर नहीं हैं। इसके आगे करण कहते हैं कि अगर लड़की हुई इनायत नाम रखना। मुझे नैना और हीर नाम भी काफी पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती, हर्ष और कुमार सानु
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भारती जनता से अपील करती हैं कि जज तो अपने सुझाव दे चुके हैं। आप लोग जो कलर्स देख रहे हैं और हुनरबाज देख रहे हैं, आप भी अपने सुझाव दे दीजिए। भारती मजाक करते हुए कहती हैं कि मुझे प्रबीर, इनायत और हीर तीन नाम अच्छे लगे हैं, तो अब मुझे तीन बच्चे करने होंगे। इसके साथ ही शो में गेस्ट के तौर पर आए सिंगर कुमार सानु से भी भारती और हर्ष अपने बच्चे के लिए नाम पूछते नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि अब किसी भी दिन भारती और हर्ष के घर किलकारियां गूंज सकती हैं। दोनों ने हाल ही में फोटोशूट भी कराया था, जिसमें भारती बला की खूबसूरत लग रही थीं। भारती और हर्ष दोनों बेसब्री से अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।