बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे शो के 12वें सीजन में विकास गुप्ता के साथ एंट्री करती हैं। विकास भी सीजन 11 में टॉप 3 में शामिल रहे थे। गौरतलब है कि शिल्पा और विकास सीजन 12 में दिवाली से पहले बड़ा धमाका करने गए हैं। ये एक स्पेशल एपिसोड है। इस एपिसोड में दोनों घरवालों को खेल का महत्व समझाने गए हैं.. आइए जानते हैं शिल्पा और विकास ने घरवालों को क्या कहा..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि शिल्पा और विकास की एंट्री घर में मौजूद कंटेस्टेंट के लिए चौंकाने वाली है। विकास और शिल्पा सीजन 11 के सबसे लड़ाकू और मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट थे। ऐसे में दोनों को इसलिए घर में भेजा है कि वह सीजन 12 के कंटेस्टेंट को खेल समझा सके।
घर में जाते ही शिल्पा ने एक-एक कंटेस्टेट को समझाया और कहा कि पागल बन जाओ ठंडे मत पड़ो। वहीं, विकास ने कहा कि घर में कुछ करो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाओ। तभी लोगों को लगेगा कि आप शो में हैं वरना लोग शो देखना छोड़ देंगे।
बता दें कि पेशे से वकील रोमिल चौधरी इस वक्त शिल्पा शिंदे की पहली पसंद बने हुए हैं। शिल्पा घर में सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट रोमिल को मानती हैं और उन्हें फाइनल तक भी देखती है। इसके अलावा शिल्पा घर के मास्टरमाइंड के रुप में भी रोमिल को देखती हैं। उन्हें लगता है कि वो काफी अच्छा और समझदारी के साथ खेलते हैं।
5 of 5
Bigg Boss
- फोटो : Colors
आखिर में आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड के जरिए घर का हिस्सा बनी बिग बॉस मराठी की विनर मेघा धाड़े के बारे में कहती हैं कि वो भी एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं और घरवाले उन्हें देख सकते में है। ऐसे में वो एक चुनौती बनी हुई हैं। इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो फिनाले में किन टॉप 3 कंटेस्टेंट को देखना चाहती हैं तो वो कहती हैं कि वो श्रीसंथ, रोमिल और सुरभि राणा को देखना चाहती हैं। शिल्पा ने कहा कि हालांकि श्रीसंथ कभी-कभी बचकाना बर्ताव करते हैं लेकिन वो अच्छा खेल रहे हैं।