बिग बॉस में एक बार फिर विकास और शिल्पा आमने सामने हुए। उनके घर में जाते ही घर को टीम में विभाजित कर दिया जाता है। विकास की टीम में करणवीर, सृष्टि, मेघा, शिवाशीष, दीपिका और जसलीन है तो वहीं शिल्पा की टीम में दीपक, रोमिल, सोमी, सुरभि, दीपक, उर्वशी और श्रीसंथ हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
दरअसल, घर में एक टास्क होगा जिसका नाम गांव की रंगोली प्रतियोगिता है जिसमें एक पटाखा फूटने के बाद दोनों टीम के कंटेस्टेंट एक स्टोररूम की तरफ दौड़ेंगे जिसमें रंगोली बनाने का सामान रखा है। जो टीम ज्यादा से ज्यादा सामान इकठ्ठा कर अच्छी रंगोली बनाएगी वही टास्क की विनर होगी।
बता दें कि विकास और शिल्पा टीम के कप्तान होने के साथ-साथ इस कार्य के संचालक भी होंगे। बता दें कि विकास और शिल्पा की घर में एंट्री माहौल बिगाड़ने के लिए की गई है क्योंकि शो टीआरपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विकास और शिल्पा ने शो मेकर्स के पूरी स्क्रिप्ट के अनुसार ही बिग बॉस 12 में कदम रखा है। दोनों का मकसद घरवालों को समझाना और बताना है कि कैसे गेम को खेलते हुए आगे बढ़ना है। बता दें कि बिग बॉस 12 को एक महीना हो चुका है और अभी तक घर में एक भी एपिसोड दर्शकों को नहीं भाया है। ऐसे में बिग बॉस के घर में कैसे रहा जाता है इसलिए शो मेकर्स ने विकास और विजेता शिल्पा शिंदे को घर में एंट्री दी है।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है।