बिग बॉस के घर में भले ही लड़ाई खत्म हो गई हो लेकिन घर से शुरू हुई ये लड़ाई बाहर आकर भी जारी है। दरअसल, हिना खान ने शो के दौरान शिल्पा शिंदे को कॉल गर्ल बताया था। जब इस बात का शिल्पा को बाहर आकर पता चला तो वे चुप नहीं रही और हिना खान की बात पर उन्हें करारा जवाब दे बैठीं...
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने साफ कर दिया है कि वे हिना के एक-एक सवाल का जवाब देंगी। आपको बता दें कि शो के दौरान एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें हिना खान ने शिल्पा को कॉल गर्ल कहा था लेकिन शो के बाहर आने के बाद हिना एक बार फिर अपनी बात से मुकरती हुई कहती हैं कि उन्होंने कॉल नहीं चॉल गर्ल कहा था।
इस पर शिल्पा ने करारा तंज कसते हुए कहा है कि वे चॉल गर्ल से भी ज्यादा बदतमीज हैं। शिल्पा ने कहा कि जब वे घर में आई थीं तो उन्हें हिना खान बहुत पंसद थी लेकिन देखते ही देखते हिना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और वे मेरी हर बात से चिढ़ने लगीं।
यहां तक कि शिल्पा ने शो के दौरान हिना से हुई अकेले की बातचीत भी शेयर की है। शिल्पा ने बताया कि हिना ने ही उन्हें बताया था कि पुनीश को एक बच्चा है और अर्शी एक 50 साल के आदमी से शादी कर चुकी हैं। बता दें कि हिना शो में पहले ही दिन से अपनी हरकतों के चलते सुर्खियां बटोर रही थीं।
हिना ने एक नहीं बल्कि कई बार विवादित बयान दिए जिन्होंने उन्हें हार के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। हिना ने साउथ की हिरोइन को मोटी कहा, टीवी एक्टर सांक्षी तंवर को भैंगी कहा यहां तक कि वे शो में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के सिर को लेकर भी बहुत बोला करती थीं।