बिग बॉस 11 की विजेता रह चुकी शिल्पा शिंदे टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा शिंदे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आए सीरियल कभी आए न जुदाई से की थी। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर में कई शोज किए, लेकिन आज भी शिल्पा शिंदे को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वो है शो 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाबी' के लिए। हालांकि शिल्पा शिंदे अब ये शो छोड़ चुकी हैं। लेकिन आज भी उन्हें ‘सही पकड़े हैं’ डायलॉग को मशहूर करने के लिए जाना जाता है।
जन्मदिन विशेष: अंगूरी भाभी बनकर शिल्पा शिंदे ने जीता था सबका दिल, विवादों से रहा है गहरा नाता
तेलुगु फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
बता दें कि टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे साउथ की फिल्मों के लिए भी खूब लोकप्रिय रही हैं। टीवी में आने से पहले उन्होंने हिन्दी फिल्म में भी काम किया था। 1999 में शिल्पा शिंदे ने डेब्यू किया था। उन्होंने सीरियल कभी आए न जुदाई, संजीवनी, मेहर जैसे कई शोज में काम किया। मिस इंडिया रह चुकी शिल्पा शिंदे जिस भी शो में नजर आईं उससे उन्होंने दर्शकों का दिल खूब जीता। कई टेलीविजन शोज का हिस्सा रही शिल्पा शिंदे को 'भाभी जी घर पर हैं' ने खूब शोहरत दी। हालांकि विवादों के चलते उन्होंने ये शो छोड़ दिया।
विवादों से है गहरा नाता
शिल्पा शिंदे टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनका विवादों से गहरा नाता है। शिल्पा शिंदे कभी अपने निजी रिश्तों को लेकर तो कभी सेट पर अपने मेकर्स के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में रहीं। बता दें कि शिल्पा शिंदे का भाबी जी घर पर हैं के मेकर्स और सह कलाकार से काफी विवाद हुआ था और शिल्पा ने एक मीडिया बातचीत के दौरान उन पर कई आरोप लगाए थे, जबकि मेकर्स का कहना था कि शिल्पा सेट पर नाटक करती हैं।
विकास गुप्ता के बारे में किए थे खुलासे
इतना ही नहीं शिल्पा ने भाबी जी घर पर हैं में साथ में काम कर चुके विकास गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जब बिग बॉस 11 के सेट पर ये दोनों आमने सामने आए तो इनका घर के अंदर जाने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया। शिल्पा शिंदे ने विकास की पूरी दुनिया के सामने पोल खोकर रख दी तो वही विकास ने भी शिल्पा पर कई आरोप लगाए। बता दें कि बार शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए थे।
रोमित राज के साथ टूट गई थी शादी
साल 2007 में सीरियल मायका में साथ काम कर चुके शिल्पा शिंदे और रोमित राज के प्यार की शुरुआत इसी सेट से हुई थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि रोमित शिल्पा से तीन साल छोटे थे। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन दोनों ने सगाई कर ली। इन्होंने साल 2009 में शादी का फैसला किया। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी कर ली थी। शिल्पा और रोमित ने गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सामने 29 नवंबर 2009 में शादी की प्लानिंग की थी लेकिन शिल्पा ने अचानक शादी के फैसले को बदल दिया। उन्होंने शादी के कुछ समय पहले रोमित से शादी तोड़ दी। इस शादी को तोड़ने की शिल्पा ने रोमित के बिहेवियर को बताया था।