यूं तो फिल्मी दुनिया में चारों तरफ चकाचौंध और खुशियां ही नजर आती हैं। भला ऐसा लगे भी क्यों ना, सितारों की लग्जीरियस लाइफस्टाइल देखकर यही प्रतीत होता है कि दुख और परेशानी से इनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स की जिंदगी को देखकर भी लोग यही सोचते हैं। हालांकि ये बात कई माइनों में सच नहीं हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। बुरा वक्त और खराब परिस्थितियां किसी की भी आ सकती हैं और ऐसे कई सितारे हैं जो ऐसी परेशानी से गुजरे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ शिल्पा शिंदे के साथ। जी हां, पुरानी अंगूरी भाभी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, शिल्पा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों को काम करते रहने की सलाह दी है।
शिल्पा शिंदे: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 'अंगूरी भाभी' ने ढूंढ लिया नया काम, पत्थर तोड़ती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वह अपनी फील्ड से हटकर काम करती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हाथ में ड्रिलिंग मशीन लिए काम करती नजर आ रही हैं। सिर पर कैप लगाए और कुर्ता पहने शिल्पा शिंदे पूरे जी-जान से पत्थरों और दीवारों को काटती दिख रही हैं।
इसके साथ ही शिल्पा ने एक कैप्शन भी लिखा है, 'लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई। जिसके पास अभी भी काम नहीं है, वो लोग अपना फील्ड चेंज कर सकते हैं। वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। बस पॉजिटिव रहिए।' वीडियो देखने के बाद शिल्पा के फैंस काफी परेशान नजर आए।
शिल्पा शिंदे के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस हैरान हैं तो वहीं कुछ उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं। कोई उन्हें 'सुपर वुमन' कह रहा है तो कोई 'ऑलराउंडर'। एक फैन ने लिखा, 'आप ऑलराउंडर हो। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।' एक अन्य ने कहा, 'कोई काम छोटा नहीं होता।' वहीं एक और फैन ने लिखा, 'ये हैं असली शिल्पा शिंदे, एकदम रियल। जैसी हैं, वैसी ही।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शिंदे ने 1999 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह 'कभी आए ना जुदाई', 'संजीवनी', 'मिस इंडिया', 'मेहर-कहानी हक और हकीकत की', 'रब्बा इश्क ना होवे', 'बेटियां अपना या पराया धन', 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' और 'वारिस' जैसे टीवी शोज में दिखीं लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से ही मिली। उन्होंने 2017 में आई फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' में एक आइटम सॉन्ग भी किया था।