टीवी शोज: असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं ये लव बर्ड्स, फैंस थे केमेस्ट्री के दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला
रश्मि और सिद्धार्थ ने शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि बाद में जब इनका ब्रेकअप हो गया तो असल जिंदगी में ये एक दूसरे से चिढ़ने लगे। इतना ही नहीं बिग बॉस 13 के दौरान भी इनकी बहुत सी गंदी लड़ाईयां देखने को मिली थीं।
छोटी पर्दे के संध्या और सूरज भले ही दर्शकों को साथ अच्छे लगते हों, लेकिन कैमरा ऑफ होते ही दोनो एक दूसरे से दूरी बना लेते थे। ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि शूटिंग के दौरान अनस ने दीपिका के साथ बद्तमीजी कर दी थी और दीपिका ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इससे उनका रिश्ता काफी प्रभावित हो गया था।
विवान डीसेना- दृष्टि धामी
शो 'मधुबाला' से विवान और दृष्टि नें फैंस के दिल लूट लिए थे। इस शो में दृष्टि के अभिनय को तो पसंद किया ही गया साथ ही उनकी विवान के साथ केमेस्ट्री भी फैंस को काफी अच्छी लगी थी। हालांकि शूटिंग के दौरान अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती थी कि दोनों एक दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं।
श्वेता तिवारी-सिजेन खान
'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता और सिजेन ने प्रेरणा और अनुराग बन टीवी के दर्शकों को प्यार का मतलब सिखाया था। इन दोनों की केमेस्ट्री को तो फैंस आज भी दीवाने हैं। उन दिनों ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सिजेन और श्वेता का अफेयर चल रहा है। वहीं ये खबरें तब पूरी तरह से गलत साबित हो गईं जब उनके अनबन की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि श्वेता और सिजेन ने एक दूसरे के साथ काम करना नहीं छोड़ा।