अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर है। वहीं अभिनेत्री के परिवार के दुख का तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक्ट्रेस की मौत के मामले में अब तक पुलिस 14 लोगों के स्टेटमेंट ले चुकी है जबकि को-स्टार शीजान खान को चार दिन की कस्टडी में लिया गया है। एक के बाद एक कई एंगल सामने आ रहे हैं और इसी बीच अब तुनिशा शर्मा के मामा का कहना है कि शीजान खान कई लड़कियों के संपर्क में थे।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...
तुनिशा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने बातचीत में कहा, हमें विश्वास नहीं हो रहा कि तुनिशा अब नहीं रही। वह अपनी मां के साख मीरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ बिल्डिंग में रहती थी। वह सब कुछ देखती थी। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलनी चाहिए। कोर्ट जो तय करेगा और पुलिस जो जांच करेगी उसे ही हम मानेंगे।
Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा, "तुनिशा के साथ रिश्ते में रहने और साथ रहने के बाद भी, शीजान कई लड़कियों के संपर्क में रहता था। इससे तुनिशा तनाव में आ गई और अवसाद में चली गई। 16 दिसंबर को, तुनिशा को पता चला कि शीजान उसे धोखा दे रहा है, जिसकी वजह से उसे एंजाइटी अटैक पड़ा। उन्होंने आगे बताया कि तुनिशा की मां ने भी शीजान से इस बारे में बात की थी।"
Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
पवन शर्मा ने आगे बताया कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा। बता दें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मौत का कारण फांसी बताया गया है। वहीं शीजान खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
Tunisha Sharma: 10 दिन बाद अपने जन्मदिन पर पार्टी की प्लानिंग कर रही थीं तुनिशा, को-स्टार संग आखिरी चैट वायरल